फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro will use 50 percent Akshay Urja by 2031

Akshay Urja Day 2024: मेट्रो 2031 तक 50% अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल करेगी, अभी 35 फीसदी का हो रहा इस्तेमाल

Tue, 20 Aug 2024 07:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Aug 2024 07:34 AM IST
सार

डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि हर साल अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी की जाएगी। वर्ष 2031 तक कुल जरूरत की ऊर्जा में से 50 फीसदी अक्षय ऊर्जा से प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Metro will use 50 percent Akshay Urja by 2031
Delhi Metro - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली मेट्रो 2031 तक अपनी कुल ऊर्जा जरूरतों में से 50 फीसदी अक्षय ऊर्जा से प्राप्त करेगी। इसको लेकर मेट्रो ने पहले ही योजना बना रखी है। मौजूदा समय में मेट्रो अपनी 35 फीसदी ऊर्जा अक्षय ऊर्जा से प्राप्त कर रही है। इसमें 30 फीसदी ऊर्जा मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लगे सौर ऊर्जा प्लांट से प्राप्त होता है, जबकि 5 फीसदी ऊर्जा मेट्रो खुद के लगे संयंत्र से प्राप्त कर रही है।

विज्ञापन


डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि हर साल अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी की जाएगी। वर्ष 2031 तक कुल जरूरत की ऊर्जा में से 50 फीसदी अक्षय ऊर्जा से प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माणाधीन मेट्रो के फेज-4 में विस्तार के बाद तीन नए कॉरिडोर पर भी मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इससे सालाना करीब 21.8 करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए फेज-4 के 27 एलिवेटेड स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इससे 10 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। जिससे सालाना करीब एक करोड़ यूनिट सौर ऊर्जा के उत्पादन का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालन में 66 करोड़ यूनिट बिजली की जरूरत
मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो के 393 किलोमीटर के नेटवर्क में फिलहाल 288 मेट्रो स्टेेशन हैं। इसमें मेट्रो के परिचालन और स्टेशनों पर रोशनी, वेंडिंग मशीन सहित ऊर्जा की तमाम जरूरतें पूरी करने में सालाना करीब 66 करोड़ यूनिट से अधिक की बिजली की जरूरत होती है। अभी फिलहाल दिल्ली मेट्रो अपनी कुल ऊर्जा की पूर्ति 35 फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करता है। अधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा की मांग में बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक स्टेशनों पर सोलर प्लांट और सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed