फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro will run every Sunday from 8 am on September 20

20 सितंबर से हर रविवार सुबह 8 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, मैजेंटा और ग्रे लाइन आज से शुरू 

Fri, 11 Sep 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली        
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली         Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
Metro will run every Sunday from 8 am on September 20
delhi metro - फोटो : PTI

12 सितंबर से सभी लाइनों पर लॉकडाउन से पहले की तरह मेट्रो दौड़ने लगेगी लेकिन 20 सितंबर से प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे से ही यात्रियों को मेट्रो की सुविधा मिल पाएगी। दोबारा सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों को दिक्कत न आए, इसलिए ऑफ पीक ऑवर्स (11 से 4 बजे) के दौरान भी पीक आवर्स की तरह मेट्रो की फ्रीक्वेंसी रहेगी। 

विज्ञापन


सुबह 8 से रात 8 बजे तक यात्रियों की सुविधा के लिहाज से यह पहल की जा रही है। 12 को नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21 के बीच एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के 22.7 किलोमीटर के दायरे में यात्रियों को एक बार फिर मेट्रो में सफर का मौका मिल सकेगा। हालांकि, आज से मैजेंटा लाइन की शुरुआत के बाद यात्रियों को डोमेस्टिक एयरपोर्ट तक की भी सुविधा उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


यात्रियों के चेहरों पर खुशियों के रंग बिखेर रहीं मेट्रो
चरणबद्ध तरीके से सेवाएं दे रहीं मेट्रो प्रतिदिन यात्रियों के चेहरों पर खुशियों के अलग-अलग रंग बिखेर रही हैं। येलो, पिंक और ब्लू के बाद ग्रीन, रेड और वायलेट लाइन पर सेवाएं शुरू होने से यात्री पहले से भी सुरक्षित और सुखद अनुभव का अहसास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन से पहले कोच में करीब 300 यात्री होते थे तो अब संख्या 15-20 ही हैं। भीड़ न होने की वजह से यात्री भी सभी एहतियात बरतते हुए जरूरी कार्यों के लिए गंतव्य तक सुगमता से पहुंच पा रहे हैं। ऑटो और कैब पर होने वाले खर्च को बचाने के लिए यात्रियों का रुख मेट्रो की ओर बढ़ रहा है।


कंटेनमेंट जोन में नहीं है अब तक कोई स्टेशन
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद शुक्र की बात यह है कि अब तक एक भी लाइन पर कंटेनमेंट जोन नहीं आया है। इससे भी यात्रियों को थोड़ी राहत है। बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ आरोग्य सेतु एप को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed