फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro News Today: Metro will not enter Delhi from NCR cities even today

Delhi Metro: एनसीआर के शहरों से दिल्ली में आज भी प्रवेश नहीं करेगी मेट्रो, शाम को हो सकते हैं हालात सामान्य

Fri, 27 Nov 2020 10:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro News Today: Metro will not enter Delhi from NCR cities even today
दिल्ली मेट्रो - फोटो : PTI
दिल्ली चलो मार्च के कारण लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन एनसीआर के शहरों से दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगी। हालांकि, दिल्ली से एनसीआर जाने वाली ट्रेनें चलती रहेंगी। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक बॉर्डर स्थित दिल्ली-एनसीआर के स्टेशनों के बंद होने से यात्रियों का खासी परेशानी हुई। दो बजे के बाद भी सिर्फ दिल्ली से एनसीआर जाने वाली मेट्रो चलाई गई। एनसीआर के शहरों से दिल्ली की तरफ संचालन पांच बजे ही सामान्य हो सका।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से किसान आंदोलन के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों से एनसीआर के शहरों के लिए मेट्रो सेवाएं दो बजे तक के लिए बंद कर दी गई थीं। हालांकि, एनसीआर के शहरों से दिल्ली के लिए यात्रियों को शाम पांच बजे के बाद सेवाएं फिर बहाल कर दी गई। शाम के वक्त एनसीआर के शहरों से दिल्ली के लिए मेट्रो सेवा की शुरुआत होने पर एक बार फिर यात्रियों की काफी भीड़ रही। शाम के वक्त दफ्तरों या जरूरी काम से दिल्ली लौटने वालों की मुश्किलें कम हुईं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सुरक्षा के लिहाज से कोविड-19 महामारी के दौरान एनसीआर के सभी शहरों से शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। डीएमआरसी की ओर से किए गए ट्वीट में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस आदेश को लागू किया गया है। इस दौरान मेजर मोहित शर्मा राजेन्द्र नगर से दिलशाद गार्डन, गुरु द्रोणाचार्य से सुल्तानपुर, वैशाली से आनंद विहार, नोएडा सिटी सेंटर से न्यू अशोक नगर, ब्रिगेडियर होशियार सिंह से टिकरी कलां के बीच मेट्रो सेवाएं सुबह से ही बंद रहेंगी। मेवला महाराजपुर से बदरपुर के बीच भी मेट्रो सेवाएं अगले आदेश तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं वापस लौटे यात्री तो कहीं ऑटो टैक्सी का लिया यात्रियों ने सहारा
  • बॉर्डर पर पहुंचते ही दिल्ली मेट्रो का संचालन बंद होने से यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे परेशान कई यात्री वापस लौट गए, जबकि आफिस समेत दूसरे जरूरी कामों के लिए यात्रियों को मेट्रो छोड़ ऑटो, ई-रिक्शा व कैब का सहारा लेना पड़ा, लेकिन बार्डर सील होने से लोगों का जाम में फंसकर काफी समय बर्बाद हुआ।
  • सुबह सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो पता चला वहां से मेट्रो नहीं मिलेगी। जानकारी मिली कि न्यू अशोक नगर से मेट्रो मिलेगी, जिसके बाद 250 रुपये में ऑटो करके यहां आना पड़ा। - अंकित, नोएडा सेक्टर-62
  • रोजाना ऑफिस जाने के लिए बॉटेनिकल गार्डन से मेट्रो पकड़ता हूं, लेकिन आज मेट्रो पकड़ने के लिए बॉटैनिकल गार्डन से न्यू अशोक नगर तक ई-रिक्शा लेना पड़ा। - रवी, नोएडा सेक्टर-128
  • बॉटैनिकल गार्डन से वायलेट लाइन मेट्रो पकड़ कर कालकाजी जाना था, लेकिन अब अशोक नगर से बोटैनिकल गार्डन जाने का फायदा नहीं है, बोटैनिकल गार्डन से आज मेट्रो नहीं चल रही है। - मुकेश राणा, मयूर विहार एक्सटेंशन
  • अचानक न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर इतनी भीड़ हो गई है कि ई-रिक्शा भी नहीं मिला। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। - कमल रोहिदास, न्यू अशोक नगर
पूरे दिन एनसीआर से दिल्ली पहुंचने का इंतजार करते रहे यात्री 
दिल्ली की सभी सीमाएं सील होने के कारण यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। सोनीपत, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम से सड़क के रास्ते दिल्ली की ओर रुख करने वाले यात्रियों को देरी के साथ-साथ अधिक खर्च करना पड़ा। अधिकतर लोगों को काम का नुकसान हुआ।


डीएमआरसी को आर्थिक नुकसान
कोरोना काल में पहले ही लॉकडाउन में बंद मेट्रो सेवाएं एक बार फिर बृहस्पतिवार को एनसीआर के शहरों से नहीं उपलब्ध होने से डीएमआरसी को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। रोजाना एनसीआर के शहरों से दिल्ली के लिए रोजाना 20-30 फीसदी यात्री आते हैं, लेकिन मेट्रो सेवा न होने की वजह से नुकसान भी लाखों का हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed