फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro train to be start from huda city centre to gurugram railway station and dwarka

हुडा सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन व द्वारका तक मेट्रो चलाने की तैयारी

Fri, 17 Nov 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 17 Nov 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
metro train to be start from huda city centre to gurugram railway station and dwarka

गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से पुराने शहर और द्वारका सेक्टर-21 तक अब मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की ओर से खाका तैयार करके दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को भेजा गया है।

विज्ञापन


वह इन दोनों रूटों की टेक्नो-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा। हरियाणा सरकार की ओर से प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन की रायशुमारी के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) को जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन


हुडा सिटी सेंटर से लेकर द्वारका तक मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा तत्कालीन हुडा सरकार में हुई थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पाया था। पहले भी इसकी डीपीआर तैयार की गई थी, लेकिन डीएमआरसी की ओर से इसे फिजिबल नहीं बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ लोकसभा चुनाव के वक्त से पुराने गुरुग्राम में मेट्रो को लेकर मांग रही है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की ओर से दो रूट हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और द्वारका के लिए खाका तैयार किया गया है।

रेलवे स्टेशन से आगे द्वारका एक्सप्रेस-वे से होकर मेट्रो द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन से गुरुग्राम को जोड़ने की योजना है। दरअसल पूरा जिला जाम की झाम से जूझता रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए ही हरियाणा सरकार ने मेट्रो का प्रस्ताव तैयार किया है। उम्मीद की जा रही है मेट्रो चलने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

रिंग सर्कल बनाने की है योजना
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की योजना पूरे गुरुग्राम में मेट्रो का जाल बिछाने के लिए एक रिंग सर्कल के तौर मेट्रो चलवाने की है। छोटे रूट के जरिए गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और लंबे रूट के जरिये द्वारका सेक्टर-21 तक जाएगी। इसमें शहर के अमूमन सभी महत्वपूर्ण भाग कवर होंगे। छोटा रूट 12.28 किलोमीटर का होगा, जो रेलवे स्टेशन तक जाएगा। लंबा रूट 27.48 किलोमीटर का होगा, जो द्वारका सेक्टर-21 तक जाएगा। डीपीआर में जुलाई-2016 को आधार वर्ष मानते हुए रेलवे स्टेशन तक के लिए 2296 करोड़ और द्वारका एक्सप्रेस-वे के लिए 4591 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।


हुडा सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन
हुडा सिटी सेंटर, सेक्टर-45, सेक्टर-46, सेक्टर-47, सुभाष चौक, राजीव चौक, रोशनपुरा, हुडा रोड, सेक्टर-4/5, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन

हुडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर-21 तक प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन
हुडा सिटी सेंटर, सेक्टर-45, सेक्टर-46, सेक्टर-47, सुभाष चौक, बहरामपुर, हीरो होंडा क्रॉस, उद्योग विहार-6, सेक्टर-37 पटौदी रोड, सेक्टर-10 बसई रोड, सेक्टर-9 धनकोट रेलवे स्टेशन, सेक्टर-7, हुडा रोड, सेक्टर-4/5, अशोक विहार, पालम विहार, पालम विहार सेक्टर-1, पालम विहार सेक्टर-23, सेक्टर-111, बिजवासन बॉर्डर, बिजवासन रेलवे स्टेशन, बरथल, द्वारका सेक्टर-21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed