फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro service yellow line affected due to technical malfunction

तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित, बेहाल हुए यात्री, सोशल मीडिया में छाया शिकायतों का दौर

Sat, 22 Jun 2019 09:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Jun 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Metro service yellow line affected due to technical malfunction
delhi metro - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार को अलग-अलग सेक्शन पर दो बार मेट्रो सेवा प्रभावित होने से यात्री बेहाल हो गए। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो को धीमी गति से चलाया गया। इस बीच यात्रियों को मेट्रो के लिए निर्धारित फ्रिक्वेंसी से ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ा। कामकाजी लोगों को दफ्तरों में पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन


येलो लाइन पर सुबह 8:22 बजे विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच सेवा प्रभावित हुई। व्यस्त समय में आई इस खराबी के कारण विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइन, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। इससे यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ कश्मीरी गेट, नई दिल्ली और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रही। देरी का सामना करने वाले यात्रियों ने इस संबंध में डीएमआरसी से सोशल मीडिया के जरिये शिकायतें की। डीएमआरसी ने यात्रियों को इस सेक्शन पर मेट्रो सेवा में विलंब के लिए सूचित किया। इस सेवा को सुचारु होने में करीब एक घंटा लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को इस परेशानी से छुटकारा मिलता, उससे पहले ही सुबह 9:21 बजे येलो लाइन पर समयपुर बादली से कश्मीरी गेट सेक्शन के बीच तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद समयपुर बादली से केंद्रीय सचिवालय के बीच सेवा प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।


इसके बाद, सुबह करीब 10 बजे मेट्रो सेवा बहाल हो सकी। हालांकि इसके बाद भी पूरी लाइन पर ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी सामान्य होने में काफी समय लगा। डीएमआरसी ने यात्रियों को मेट्रो सेवा बहाल होने की सूचना दे दी। इसके बाद यात्रियों ने येलो लाइन पर ट्रेनें धीमी रफ्तार में चलने की शिकायतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed