{"_id":"5b4a2f614f1c1bc6508b490b","slug":"metro-pink-line-south-campus-lajpat-nagar-section-to-be-inspected-for-safety-on-july-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्गाबाई देशमुख से लाजपत नगर के बीच जल्द दौड़ेगी मेट्रो, सुरक्षा आयुक्त 23 जुलाई को करेंगे परीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गाबाई देशमुख से लाजपत नगर के बीच जल्द दौड़ेगी मेट्रो, सुरक्षा आयुक्त 23 जुलाई को करेंगे परीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का 8.10 किमी लंबा दूसरा सेक्शन दुर्गाबाई देशमुख से लाजपत नगर यात्रियों के लिए जल्द ही खुलने वाला है। सेक्शन के सुरक्षा मानकों का परीक्षण मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा किया जाएगा।
सुरक्षा परीक्षण में सफल होने पर इस सेक्शन को हरी झंडी मिलेगी, जिसके बाद साउथ दिल्ली के लोगों के लिए मेट्रो का नया रूट खोल दिया जाएगा।
पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर पर दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपत नगर सेक्शन पर हाल ही में ट्रायल पूरा हुआ है, जिसके बाद से सेक्शन के सुरक्षा परीक्षण का इंतजार किया जा रहा था।
कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अब मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त 23 जुलाई को इस सेक्शन पर सुरक्षा मानकों का परीक्षण करेंगे। इस परीक्षण में सेक्शन से जुड़े सभी तकनीकी मानदंडों की परख होगी।
विज्ञापन
आयुक्त द्वारा सेक्शन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद सेक्शन पर मेट्रो के दौड़ाने का दिन निर्धारित होता। अनुमानित तौर पर सुरक्षा परीक्षण के दो सप्ताह के भीतर सेक्शन पर मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाती है।

छह स्टेशनों के बीच दो इंटरचेंज
डीएमआरसी के मुताबिक, मजलिस पार्क से दुर्गाबाई देशमुख तक 21.56 किमी का पहला सेक्शन लोगों के लिए खोला जा चुका है। दुर्गाबाई देशमुख से लाजपत नगर तक इस सेक्शन के खुलने के पिंक लाइन के संचालित रूट की लंबाई बढ़कर 29.66 किमी हो जाएगी।
पिंक लाइन के दूसरे सेक्शन पर छह स्टेशन होंगे, जिनमें सर वेश्ववर्या मोती बाग, भीकाजीकामा प्लेस, सरोजिनी नगर, आईएनए, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर शामिल हैं।
इन छह स्टेशनों के बीच आईएनए पर येलो लाइन पर और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर वॉयलेट लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा होगी, जहां से लोग येलो लाइन पर समयपुर बादली और हुडा सिटी सेंटर और वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट आईएसबीटी और एस्कॉर्ट मुजेसर के लिए इंटरचेंज कर सकेंगे।