Delhi: मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार, रूट पर लौटीं बसें, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के द्वार अभी बंद
रिंग रोड पर धीरे-धीरे पानी कम होने से सड़क मार्ग दोबारा खुलने शुरू हो गए हैं। राजघाट, कश्मीरी गेट, आईपी डिपो की ओर आने-जाने वालीं डीटीसी बसों का संचालन शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना का जलस्तर कम होने पर शनिवार से मेट्रो सामान्य गति से चलने लगी है। वहीं, रिंग रोड पर धीरे-धीरे पानी कम होने से सड़क मार्ग दोबारा खुलने शुरू हो गए हैं। राजघाट, कश्मीरी गेट, आईपी डिपो की ओर आने-जाने वालीं डीटीसी बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे लोगों को राहत मिली है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बृहस्पतिवार को यमुना से गुजरने वाली सभी मेट्रो की गति 30 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी थी। मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया था। इससे ब्लू लाइन, पिंक मेट्रो, मजेंटा लाइन पर मेट्रो धीरे चलने के साथ रूक-रूक कर चल रही थी। हालांकि, बाढ़ की स्थिति को देखते यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का निकासी व प्रवेश द्वार यात्रियों के लिए बंद है। यहां से यात्री केवल नोएडा व वैशाली जाने के लिए इंटरचेंज कर सकते हैं। मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों को ट्वीट कर ट्रेन की गति सामान्य करने की सूचना दी।
बस अड्डे में अभी भी भरा पानी
कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड से पानी सड़क से हट गया है, लेकिन बस अड्डे अब भी पानी से लबालब है। इससे जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की बसों का संचालन प्रभावित है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।