{"_id":"641d018f5b5967bf8e0211ca","slug":"metro-passengers-will-soon-be-able-to-use-national-common-mobility-card-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेट्रो यात्री जल्द कर सकेंगे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल, होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेट्रो यात्री जल्द कर सकेंगे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल, होगी सुविधा
Fri, 24 Mar 2023 07:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Mar 2023 07:19 AM IST
सार
पहले चरण में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के 35 फीसदी गेट पर इस सुविधा का यात्री उपयोग कर सकेंगे। बाद में सभी प्रवेश और निकास गेट पर यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का जल्द इस्तेमाल कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों के एएफसी गेट पर तकनीकी बदलाव का काम पूरा कर लिया गया है। पहले चरण में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के 35 फीसदी गेट पर इस सुविधा का यात्री उपयोग कर सकेंगे। बाद में सभी प्रवेश और निकास गेट पर यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
सार्वजनिक परिवहन में सहूलियतें बढ़ाने के लिहाज से केंद्र की पहल पर एनसीएमसी की दिशा में काम की गई। इसे 2022 में ही लागू किया जाना था। दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में करीब 3500 एएफसी गेट हैं। अप्रैल में पहले चरण में 1100 एएफसी गेट पर यात्री एनसीएमसी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। एनसीएमसी की शुरुआत के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बैंकों के साथ रुपे कार्ड के लिए समझौता किया है। रुपे कार्ड का इस्तेमाल किसी भी मेट्रो स्टेशन पर टिकट के तौर पर कर सकेंगे। पहले ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यूआर कोड स्कैन कर सफर करने की यात्रियों को सुविधा है। मोबिलिटी कार्ड की शुरुआत होने के बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, क्यूआर कोड के अलावा मोबाइल से भी टिकट ले सकेंगे। इसके लिए सभी स्टेशनों पर इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बसों में एनसीएमसी के लिए दोबारा टेंडर
बसों में एनसीएमसी लागू करने के लिए दोबारा टेंडर किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसों के लिए भी एकीकृत किराया भुगतान प्रणाली की शुरुआत होगी। इससे यात्रियों को मेट्रो या बस में सफर करने के लिए एक ही कार्ड चलेगा। फिलहाल यह सुविधा नहीं होने की वजह से यात्रियों को दोनों परिवहन साधनों के लिए बार बार किराये का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन
सभी परिवहन साधनों के लिए एकीकृत प्रणाली की तैयारी
एनसीएमसी की शुरुआत होने के बाद दूसरे परिवहन साधनों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए बस, ऑटो, ई-रिक्शा सहित तमाम परिवहन साधनों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लागू करने की योजना है। परिवहन साधनों के लिए एकीकृत टिकटिंग भुगतान व्यवस्था होने से यात्रियों को भी काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।