{"_id":"5c48f330bdec2229d2396c65","slug":"metro-parking-will-be-closed-tomorrow-at-6-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल शाम 6 बजे बंद हो जाएगी मेट्रो पार्किंग, 26 को 2 बजे खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल शाम 6 बजे बंद हो जाएगी मेट्रो पार्किंग, 26 को 2 बजे खुलेंगे
Thu, 24 Jan 2019 04:35 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 24 Jan 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
70वें गणतंत्र दिवस समारोह के चलते दिल्ली मेट्रो की पार्किंग 25 जनवरी की शाम छह बजे बंद हो जाएंगी। ये 26 जनवरी की दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। राजपथ पर समारोह के चलते केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन शनिवार को सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली मेट्रो की सभी पार्किंग शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवाद दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान मेट्रो स्टेशन में किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन
वहीं, राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के चलते शनिवार को केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। पटेल चौक व लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन सुबह पौने नौ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन में यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। इसके अलावा कश्मीरी गेट से आईटीओ होकर फरीदाबाद जाने वाली मेट्रो दिनभर चलती रहेगी। शनिवार को परेड के चलते आईटीओ, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे। हालांकि इनके कुछ गेट बंद रहेंगे।
विज्ञापन