फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro in 50 cities of the country - Union Urban Development Minister

देश के 50 शहरों में दौड़ेगी मेट्रो, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री का एलान

Tue, 06 Mar 2018 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Mar 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
 Metro in 50 cities of the country - Union Urban Development Minister
metro

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देशभर में मेट्रो नेटवर्क को 700 किलोमीटर तक ले जाने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए हम 50 शहरों में मेट्रो नेटवर्क फैलाना चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह बातें मंगलवार को मेट्रो भवन में आयोजित कम्यूनिटी ऑफ मेट्रो के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में देशभर के मेट्रो और रेल के अलावा परिवहन क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इस बार यह बैठक दिल्ली मेट्रो आयोजित कर रहा है। 
विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वर्तमान में देश के 10 शहरों में 425 किलोमीटर के मेट्रो नेटवर्क पर परिचालन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं देश के 50 शहरों तक इसका विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो प्रदूषण रहित परिवहन व्यवस्था है, जो आरामदायक और सुरक्षित सफर कराती है। पुरी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो देश में मेट्रो योजनाओं को लीड कर रहा है। दिल्ली मेट्रो वर्तमान में 231 किलोमीटर का नेटवर्क है जिस पर रोजाना करीब 30 लाख लोग सफर करते हैं।

आने वाले समय में यह 350 किमी हो जाएगा। इसके साथ यह दुनिया के पांच बड़े मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। मेट्रो को लेकर हमनें नई मेट्रो पॉलिसी बनाई है जिससे इसके विस्तार में तेजी आएगी। 


क्या है कम्यूनिटी ऑफ मेट्रो 
कम्यूनिटी ऑफ मेट्रो विश्वस्तरीय संगठन है, जिसमें मेट्रो सिस्टम के लोग जुड़े हैं। हर साल इसकी एक बैठक होती है जिसमें इस क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं। इस बार दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन इसका आयोजन दिल्ली में कर रहा है। इसमें ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटजी सेंटर व इम्पेरियल कॉलेज लंदन भी भागीदारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed