{"_id":"64d306dc306d4812470b3ba5","slug":"metro-feeder-buses-can-run-for-patients-and-attendants-in-aiims-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स में मरीजों और तीमारदारों के लिए चल सकती हैं मेट्रो फीडर बसें, होगा हजारों लोगों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स में मरीजों और तीमारदारों के लिए चल सकती हैं मेट्रो फीडर बसें, होगा हजारों लोगों को फायदा
Wed, 09 Aug 2023 08:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 09 Aug 2023 08:54 AM IST
सार
अस्पताल में प्रतिदिन हजारों रोगी, तीमारदार और कर्मचारी आते हैं। फिलहाल, इनके लिए पर्याप्त लास्ट माइल कनेक्टिविटी नहीं हैं। इस सुविधा के लिए फीडर बस सेवा को बढ़ाना चाहिए। यहां प्रति दिन 50 हजार तक लोग आते हैं।
विज्ञापन
एम्स, दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स में मरीज-तीमारदारों के लिए जल्द मेट्रो फीडर बसें चल सकती हैं। इन्हें चलाने की मांग को लेकर एम्स निदेशक एम श्रीनिवास ने दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक विकास कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि एम्स के नजदीक दो मेट्रो स्टेशन हैं। यदि इन स्टेशनों के पास से होकर मेट्रो फीडर बस चलती हैं तो एम्स में आने वाले 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
एम्स के मुताबिक, अस्पताल में प्रतिदिन हजारों रोगी, तीमारदार और कर्मचारी आते हैं। फिलहाल, इनके लिए पर्याप्त लास्ट माइल कनेक्टिविटी नहीं हैं। इस सुविधा के लिए फीडर बस सेवा को बढ़ाना चाहिए। यहां प्रति दिन 50 हजार तक लोग आते हैं। इनमें से अधिकतर लोग मेट्रो से आते हैं। ऐसे में स्टेशन से एम्स परिसरों तक सुविधाजनक परिवहन के लिए बसों की जरूरत है। यहां यलो लाइन पर एम्स और पिंक लाइन पर साउथ एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन हैं। लास्ट माइल कनेक्टिविटी न होने से लोगों को मस्जिद मोठ, अंसारी नगर और राजनगर में बने भवनों तक आने के लिए लंबा पैदल चलना पड़ता है। एम्स परिसर के भीतर, मरीजों और कर्मचारियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन
इमरजेंसी सेवाएं व एंडोस्कोपी जांच शुरू
एम्स में सोमवार को आग लगने की घटना के बाद बंद हुईं इमरजेंसी सेवाएं और एंडोस्कोपी जांच मंगलवार को शुरू हो गई। एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सभी जांच के बाद पेट स्कैन सहित सभी प्रकार की रेडियोलॉजिकल जांच फिर से शुरू की गई। इमरजेंसी एंडोस्कोपी भी चालू हो गई है। हालांकि अभी ओपीडी के जरिए नियमित आने वाले मरीजों के लिए एंडोस्कोपी शुरू करने में कुछ और समय लग सकता है।
विज्ञापन