{"_id":"62db62797806ff109e2e0206","slug":"metro-documentary-surmounting-challenge-wins-best-promotional-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: मेट्रो की वृत्तचित्र सरमाउंटिंग चैलेंज को सर्वश्रेष्ठ प्रचार फिल्म का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: मेट्रो की वृत्तचित्र सरमाउंटिंग चैलेंज को सर्वश्रेष्ठ प्रचार फिल्म का पुरस्कार
Sat, 23 Jul 2022 08:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Jul 2022 08:22 AM IST
सार
मेट्रो की वृत्तचित्र सरमाउंटिंग चैलेंज को सर्वश्रेष्ठ प्रचार फिल्म का पुरस्कार मिला है। पुरानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके, आश्रम चौराहे के नजदीक बेहद व्यस्त सड़कें और हौजखास में सबसे गहरे स्टेशन के निर्माण में पेश आई चुनौतियों के बीच विस्तार को जीवंत रूप में पेश किया गया है।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
विस्तार
वृत्तचित्र सरमाउंटिंग चैलेंज को 68वें नेशनल फिल्म अवार्ड में पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को घोषित पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ प्रचार फिल्म का पुरस्कार मिला है। यह दूसरी बार है जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से निर्मित फिल्म को पुरस्कृत किया गया है।
28 मिनट की सरमाउंटिंग चैलेंज में डीएमआरसी के नेटवर्क विस्तार के दौरान पेश आई चुनौतियों से जुड़े पहलुओं को बेहतरीन अंदाज में पेश किया गया है। फेज-3 में मेट्रो ने करीब 190 किमी नई लाइनों का निर्माण किया। इस दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
पुरानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके, आश्रम चौराहे के नजदीक बेहद व्यस्त सड़कें और हौजखास में सबसे गहरे स्टेशन के निर्माण में पेश आई चुनौतियों के बीच विस्तार को जीवंत रूप में पेश किया गया है। इसमें फेज-3 के कॉरिडोर पर 5-6 वर्षों के दौरान हुए निर्माण से संबंधित वीडियो, तस्वीरें और दक्ष इंजीनियरों के साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग को भी शामिल किया गया है। यह फिल्म डीएमआरसी के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
तेल अवीव मेट्रो के तीन कॉरिडोर पर डीएमआरसी देगी परामर्श
दिल्ली मेट्रो अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की तरफ अग्रसर है। इस्राइल के तेल अवीव मेट्रो परियोजना के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) परामर्श देगी। तेल अवीव शहर में 145 किलोमीटर के दायरे में तीन कॉरिडोर पर 109 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मेट्रो नेटवर्क की योजना तैयार की जा रही है। दिल्ली मेट्रो से जुड़े संघ इस परियोजना को डिजाइन करने के लिए बोली लगाएगा।