फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro coach will come from China in July, 70 percent of civil Noida-Greater Noida Metro completed

जुलाई में चीन से आ जाएंगे मेट्रो कोच, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के सिविल का 70 फीसदी काम पूरा

Tue, 28 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 28 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Metro coach will come from China in July, 70 percent of civil Noida-Greater Noida Metro completed
file photo

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के लिए चीन से जुलाई में मेट्रो कोच आ जाएंगे। इनकी संख्या 44 होगी। कॉरिडोर पर चार कोच की ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा मेट्रो का डिपो मई में तैयार होगा।

विज्ञापन


नवंबर में मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को एनएमआरसी की 11वीं बोर्ड बैठक में दी गई। दिल्ली में आयोजित बोर्ड बैठक यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


इसमें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग यूपी के प्रमुख सचिव व नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी संतोष यादव सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर का सिविल का 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वहीं, करीब 30 किलोमीटर के कॉरिडोर में 20 किलोमीटर तक का काम पूरा हो गया है। शेष काम प्रगति पर है।

इसके अलावा डेल्टा में मेट्रो का कंट्रोल सेंटर ट्रायल से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही, इससे पहले मेट्रो के लिए रेल ट्रैक, सिग्नल और बिजली सप्लाई का काम भी पूरा हो जाएगा।


सोलर एनर्जी से होगी स्टेशन की जरूरतें पूरी
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर पर जो स्टेशन होंगे। उसकी जरूरतें सोलर एनर्जी से पूरी होंगी। कुछ ऐसा ही फैसला बोर्ड बैठक में किया गया। इसमें स्टेशन से जुड़ी सारी जरूरतें होंगी। हालांकि, जो ट्रैक की जरूरत होगी उसे बिजली घर से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed