फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro also ran on Blue and Pink line, journey on Violet, Red and Green line from today

अनलॉक दिल्लीः वायलेट, रेड और ग्रीन लाइन मेट्रो भी शुरू, स्टेशन में प्रवेश केवल कोविड प्रोटोकॉल से

Thu, 10 Sep 2020 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली            
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली             Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
Metro also ran on Blue and Pink line, journey on Violet, Red and Green line from today
वायलट लाइन - फोटो : ANI

ब्लू और पिंक लाइन के बाद आज से वायलेट, रेड और ग्रीन लाइन मेट्रो भी शुरू हो गई। वायलट लाइन पर सुबह 7 बजे पहली मेट्रो राजा नाहर सिंह स्टेशन बल्लभगढ़ से दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना हुई। अन्य लाइनों पर भी सेवाएं 7 बजे ही शुरू हो गईं।  लंबे अर्से के बाद शुरू हो रही मेट्रो में प्रवेश केवल कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही दिया जा रहा है।    

विज्ञापन


कल सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम 4 से रात 8 बजे तक दो शिफ्ट में ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी, नोएडा/ वैशाली) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर 171 दिन बाद यात्रियों को फिर से मेट्रो में सफर करने का मौका मिला। 
विज्ञापन


पहले चार घंटे में 33 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
येलो, ब्लू और पिंक लाइन पर सुबह 7 से 11 बजे की पहली शिफ्ट में ही 33,000 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। शाम 4 से 8 बजे की दूसरी शिफ्ट में भी यात्रियों की खासी भीड़ रही। ब्लू और पिंक लाइन शुरू होने से 9 इंटरचेंज से मेट्रो गुजरने लगी हैं। इससे यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन तक पहुंचने की सुविधा स्टेशन के अंदर ही मिल गई है। बड़ी संख्या में नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले छात्रों व युवा प्रोफेशनल की जिंदगी को नई रफ्तार मिली है। पहले दिन मेट्रो में सफर करने वालों में 70-80 फीसदी युवा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों का कहना है कि रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल, नया बस अड्डा) के बीच मेट्रो 413 फेरे लगाएंगीं। वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह के बीच 344 फेरे और ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर/इंद्रलोक-ब्रिगेडियर होशियार सिंह के बीच 268 फेरे लगाएंगीं। 11-12 सितंबर को शेष लाइनों पर मेट्रो सेवाओं की शुरुआत होने पर मेट्रो के फेरों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

खाली रहीं वरिष्ठ नागरिकों की सीटें
मेट्रो में सफर करने वाले अधिकतर यात्री युवा नजर आए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियत सीटें अधिकतर खाली रहीं। क्योंकि, कोरोना के कारण बुजुर्ग सफर के लिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में सफर के दौरान यात्रियों को फिलहाल बैठने के लिए सीट की कोई परेशानी नहीं है। एक सीट छोड़कर भी सफर के दौरान किसी यात्री को खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ी।


राजा नाहर सिंह स्टेशन बल्लभगढ़ से सुबह 7 बजे रवाना होगी मेट्रो
फरीदाबाद-दिल्ली रूट पर मेट्रो परिचालन के लिए तैयार है। राजा नाहर सिंह स्टेशन बल्लभगढ़ से दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक के लिए वायलेट लाइन पर बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे पहली मेट्रो रवाना होगी। बुधवार को दिन भर डीएमआरसी के अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। मेट्रो स्टेशनों पर बिना मास्क के यात्रियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed