दिल्ली में मेट्रो के बाद अब आप कर सकेंगे मेट्रीनो की सवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात दिलाने के मकसद से तैयार की गई ‘मेट्रीनो’ परियोजना पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसमें रोप वे पर ड्राइवर रहित पॉड में लोग यात्रा करेंगे।
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट के सामने इसका प्रजेंटेशन हुआ।
चार हजार करोड़ की इस परियोजना पर छह माह में काम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले मानेसर से लेकर धौला कुंआ तक इसे शुरू किया जाएगा। यह दूरी करीब 70 किलोमीटर है।
गडकरी ने कहा कि आने वाले एक दो माह में इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो जाएगी और संभव है कि छह माह के भीतर काम शुरू हो जाएगा।
दो साल में चल जाएगी मेट्रीनो
अगर सबकुछ योजना के मुताबिक चला तो दो साल में दिल्ली को मेट्रीनो मिल जाएगी। एक रोप वे पर पॉड के जरिए सफर होता है। एक पॉड में पांच लोग बैठ सकते हैं।
यह सेवा सड़क से 5 से 10 मीटर ऊपर संचालित होती है। इसमें कोई ड्राइवर नहीं होता। अंडरग्राउंड मेट्रो के मुकाबले प्रति किलोमीटर इसकी लागत 50 फीसदी कम बैठेगी।