फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department predicts rain in Delhi on Thursday

Weather Alert: दिल्ली में कल बरसेंगे बदरा, 20 से 30 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा; इतना रहेगा तापमान

Thu, 25 Apr 2024 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Apr 2024 01:14 AM IST
सार

शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Meteorological Department predicts rain in Delhi on Thursday
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन

इधर, बुधवार सुबह से तेज धूप खिली रही। दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 39, नजफगढ़ में 38.9, रिज में 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में एक्यूआई 178 दर्ज
राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को औसत चार से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चली।

विज्ञापन

शुक्रवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम व फरीदाबाद का सबसे अधिक 222 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 191, नोएडा में 138, गाजियाबाद में 164, नोएडा में 156 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed