फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issues yellow alert of rain in Delhi on friday

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Fri, 26 Apr 2024 03:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Apr 2024 03:23 AM IST
सार

गुरुवार को दिल्ली में तेज धूप खिली रही। ऐसे में दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का अहसास हुआ। 

विज्ञापन
Meteorological Department issues yellow alert of rain in Delhi on friday
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में फिजा एक बार फिर बदलने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, शाम व रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। हालांकि, इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

गुरुवार को सुबह आसमान में तेज धूप खिली रही। ऐसे में दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज में 40 के पार पारा पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक रीज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 39.9, लोधी रोड में 39.7, पालम में 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन

खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंची हवा, एक्यूआई 199 दर्ज
दिल्ली में हवा की गति कम होने से प्रदूषण खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गया है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक गुरुवार को औसतन चार से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चली। वहीं, शुक्रवार को हवा पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। शनिवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम दिशा से चल सकती है। रविवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 8 से 20 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

गुरुग्राम की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 268 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 238, फरीदाबाद में 198, नोएडा में 175 व गाजियाबाद में 164 एक्यूआई दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed