फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued yellow alert of rain in delhi on monday

Weather Alert: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट; इन इलाकों में जाने से बचने की चेतावनी जारी

Sun, 11 Aug 2024 11:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Aug 2024 11:11 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मयूर विहार में 57 मिमी, आया नगर में 49.4, पालम में 38.7, लोधी रोड 30.8, सफदरजंग में 26.6, नजफगढ़ 25, पीतमपुरा 6.5, पूसा में 5.5, डीयू में 4 व रिज में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert of rain in delhi on monday
दिल्ली में सोमवार को बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही। कई इलाकों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। पर्यटन स्थलों पर लोग मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। हालांकि, कई जगह लोगों को जलभराव के कारण परेशान भी होना पड़ा। लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए उन इलाकों में जाने से बचने के लिए कहा है, जहां अक्सर जलभराव की समस्या होती है। वहीं, सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मयूर विहार में 57 मिमी, आया नगर में 49.4, पालम में 38.7, लोधी रोड 30.8, सफदरजंग में 26.6, नजफगढ़ 25, पीतमपुरा 6.5, पूसा में 5.5, डीयू में 4 व रिज में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रिज में 30.1, आया नगर में 29.4 व पालम में 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में लगातार कई दिनों से आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 61 दर्ज किया गया जो अच्छी श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed