फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued rain alert in Delhi on Sunday

Weather Alert: दिल्ली में दिनभर चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान, रविवार को बरसेंगी राहत की बूंदें; अलर्ट जारी

Sat, 17 Aug 2024 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Aug 2024 10:26 PM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Meteorological Department issued rain alert in Delhi on Sunday
दिल्ली में रविवार को बारिश का अलर्ट - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। लोगों को चिपचिपी गर्मी व उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में बारिश ट्रेस की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह से हल्की धूप खिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही धूप अच्छे से खिलती रही। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। ऐसे में बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। दोपहर में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके बाद तेज धूप निकल गई। इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। लेकिन, शाम को हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। यह सिलसिला रात को भी चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 98 से 71 फीसदी रहा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 35.6, पालम में 34.5 व रिज में 34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को रिकॉर्ड बारिश
नरेला-------33 मिमी
पालम-------10.5 मिमी
रिज--------2.4 मिमी
लोधी रोड-----0.5 मिमी
पूसा---------0.5 मिमी
 

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में लगातार लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 68 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 80, ग्रेटर नोएडा में 107, गुरुग्राम में 100 व फरीदाबाद में 91 एक्यूआई रहा।

शनिवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---35.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27.2 डिग्री सेल्सियस

रविवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed