फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued a yellow alert for rain in Delhi for Sunday

Weather Alert : दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, लगातार पांचवें दिन बरसेंगे बदरा, आज के लिए भी यलो अलर्ट जारी

Sun, 11 Aug 2024 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Aug 2024 01:27 AM IST
सार

रविवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Meteorological Department issued a yellow alert for rain in Delhi for Sunday
दिल्ली में रविवार को भी बारिश होगी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में शनिवार को लगातार चौथे दिन तेज तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रादेशिक मौसम मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक 1.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 32.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 25.8 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

वहीं, रविवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इधर, राजधानी में बारिश होने के बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 71 रहा। एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई सबसे कम 53 रहा जो संतोषजनक श्रेणी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से दो छात्रों की मौत
प्रेम नगर के रानीखेड़ा बस डिपो के पास शुक्रवार शाम खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से 11वीं के दो छात्रों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्चे क्रिकेट खेलते समय पानी में गिर गए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मयंक (17) व दिव्यांश (17) नहाने गए थे। पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से सीतामढ़ी निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि वे प्रेम नगर तीन के बृज विहार में रहते हैं। शाम छह बजे मयंक कुछ दोस्तों के साथ खाली प्लॉट में क्रिकेट खेलने के लिए गया था। करीब शाम सात बजे उन्हें बेटे के डूबने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने मयंक व दिव्यांश को पानी से निकाल लिया था। वे दोनों को तुरंत संजय गांधी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दिव्यांश के पिता प्रमोद तोमर ने बताया कि वे परिवार के साथ अगर नगर स्थित मीठा पानी कॉलोनी में रहते हैं। वे एक फैक्टरी में काम करते हैं और मूलरूप से ओरैया के रहने वाले हैं। दिव्यांश घर के पास स्थित सरकारी स्कूल के 11वीं में पढ़ता था। शुक्रवार को बेटा कुछ दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। कुछ ही देर बाद उसके पानी में डूबने की सूचना मिली।

तीन साल से भरा हुआ है पानी
लोगों ने बताया कि तीन साल से यहां पानी भरा हुआ है। बारिश के दिनों में जलस्तर काफी बढ़ जाता है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है। इसके बावजूद पानी हटाने के लिए कोई पहल नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed