फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued a rain alert for two days in Delhi

Weather Alert: दिल्ली में दिनभर चला बारिश का दौर अभी दो दिन और चलेगा, गलियों से लेकर सड़कें पानी से लबालब

Mon, 12 Aug 2024 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Aug 2024 10:31 PM IST
सार

राजधानी में लगातार कई दिनों से हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Meteorological Department issued a rain alert for two days in Delhi
दिल्ली में दिनभर रहा बारिश का दौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रविवार को शुरू हुई रुक-रुककर बारिश का सिलसिला सोमवार को देर शाम तक जारी रहा। इससे मौसम और सुहावना हो गया। दिनभर बारिश का दौर चला। कई इलाकों में मध्यम, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। बारिश से गलियों से लेकर सड़कें पानी से लबालब भरी रहीं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बुधवार के दिन बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह भी रिमझिम बारिश ने लोगों का स्वागत किया। छात्र बीच बारिश में स्कूल जाते दिखे, तो कामकाज पर जाने वाले लोग भीगते नजर आए। कई लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाया। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। शाम को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। उधर, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 100 से 92 फीसदी रहा। वहीं, लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

रिज में 29.9, पालम में 29.4 व आया नगर में 29.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में बारिश का बीते दो साल में अगस्त का इस बार कोटा पूरा हो गया है। 12 अगस्त तक कुल 168.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकि बीते वर्ष 91.8 मिमी व वर्ष 2022 में 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

सोमवार को इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई
नजफगढ़ 31.5 मिमी
लोदी रोड 13.9 मिमी
सफदरजंग 13 मिमी
पालम 10.8 मिमी
आया नगर 9.4 मिमी
नरेला 7 मिमी
पूसा 3.5 मिमी
रिज 1.2 मिमी
डीयू 0.5 मिमी

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में लगातार कई दिनों से हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 42 दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। फरीदाबाद में 43, नोएडा में 48, ग्रेटर नोएडा में 84 व गुरुग्राम में 86 एक्यूआई रहा।

सोमवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---31.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----24.8 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed