फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department has said that there is a possibility of rain from January 4

Weather: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के लिए रहें तैयार, कब से कब तक बरसेंगे बदरा? मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 01 Jan 2025 04:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jan 2025 04:59 AM IST
सार

साल के आखिरी दिन दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बादलों के साथ सूरज की आंखमिचौली चलती रही। इससे कंपकंपी बढ़ी। दिल्ली में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Meteorological Department has said that there is a possibility of rain from January 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी हिमालयी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया, वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

साल के आखिरी दिन दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बादलों के साथ सूरज की आंखमिचौली चलती रही। इससे कंपकंपी बढ़ी। दिल्ली में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। अगले सप्ताह पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, मैदानों में भी 4 से 6 जनवरी तक बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। पंजाब, यूपी, प. बंगाल, असम और त्रिपुरा में भी कई जगह कोहरा रहा और दृश्यता 50-200 मीटर के बीच रही। कश्मीर में डल झील सहित अन्य खुले जलाशय जमे हुए हैं। सोमवार की रात गुलमर्ग, लेह से भी ठंडा रहा। गुलमर्ग में माइनस 11.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया, जबकि लेह में यह माइनस 11.0 डिग्री रहा।

विज्ञापन

हिमस्खलन व भूस्खलन की चेतावनी 
जम्मू-कश्मीर में नए साल पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 5-6 जनवरी को भारी बारिश व बर्फबारी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन, भूस्खलन की चेतावनी है। कश्मीर घाटी में दिन का पारा भी सामान्य से नीचे 2 से 5 डिग्री तक चल रहा है।

बठिंडा व हिसार में शीतलहर
पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा का हिसार 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान सबसे ठंडा रहा।

न्यूनतम-अधिकतम तापमान में अंतर घटा
मौसम विभाग के मुताबिक दिन-रात के तापमान के बीच का अंतर सामान्य तौर पर 5 व 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन यूपी में अंतर कम हुआ है। यहां औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

राजधानी में प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 283
पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की धूप के बावजूद कड़ाके की सर्दी महसूस की गई। वहीं, पिछले कुछ दिनों के मुकाबले प्रदूषण बढ़ा है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दिन में 4 बजे 283 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 4 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मैदानों में बारिश होने के आसार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed