{"_id":"5d26b2e58ebc3e6cce127b3d","slug":"met-department-report-no-rain-for-next-3-days-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश का इंतजार हुआ लंबा, तीन दिन बाद हल्की वर्षा की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश का इंतजार हुआ लंबा, तीन दिन बाद हल्की वर्षा की संभावना
Thu, 11 Jul 2019 09:24 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। यह इंतजार इस सप्ताह खत्म नहीं होगा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन ही हल्की बारिश की संभावना जताई है। अब तक 77 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।
हालांकि बुधवार को बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पांच जुलाई को मानसून ने दस्तक दे दी थी, बावजूद अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है।
सफदरजंग केंद्र पर बीते 24 घंटे में ही 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर जुलाई के दस दिन में 49 मिमी बारिश हो जाती है। मानसून के देरी से पहुंचने के कारण ही बारिश पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है। 11 से 13 जुलाई तक तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 15 व 16 जुलाई को हल्की बारिश होने का अनुमान है।