फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Message of cultural unity and connection through Rath Yatra

Delhi NCR News: रथयात्रा के माध्यम से सांस्कृतिक एकता और जुड़ाव का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
21 सोसाइटियों में निकलेगी रथ यात्रा, सात दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा भले ही ओडिशा की संस्कृति का हिस्सा हो मगर गुरुग्राम में इस यात्रा के बहाने देश की सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिलेगी। 16 जुलाई को सेक्टर 15 पार्ट टू जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 10, पावर ग्रिड सेक्टर 43 हनुमान मंदिर परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर से यात्रा निकलेगी। इस्काॅन गुरुग्राम की 21 सोसाइटियों में रथ यात्राएं आयोजित करा रहा है। 16 से 26 जुलाई तक अलग-अलग सोसाइटियों में ये रथयात्राएं निकाली जाएंगी।
ओडिशी कला संस्कृति के रंग बिखरेंगे
सेक्टर 43 मंदिर परिसर में शाम 7.30 से 8.30 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 17 जुलाई को कथक नृत्य,18- 19 और 20 जुलाई को विभिन्न समूहों की भजन संध्या और श्लोक पाठ, 21 जुलाई को ओडिशी नृत्य, 22 जुलाई को नृत्य भजन और श्लोक पाठ और 23 जुलाई को क्लासिकल भजन संध्या का कार्यक्रम होगा
विज्ञापन


इस्कॉन के नेतृत्व में रथ यात्राएं
16 जुलाई को सेक्टर 17 और एस्सेल टावर, 17 जुलाई को फर्रुख नगर और सोहना, 18 जुलाई को सेक्टर 45 इस्कॉन मंदिर और टाटा पिरामंती सोसाइटी, 19 जुलाई को सेक्टर 84 जेएमडी और एमथ्रीएम सोसाइटी, 20 जुलाई को सेक्टर 79 स्थित मानसून ब्रिज, 21 जुलाई को एसजीटी और अंसल सोसाइटी, 22 जुलाई को सेक्टर 43 और मानेसर, 23 जुलाई को ऑर्किड एवेन्यू और ऑकिड पीटल्स, 24 जुलाई को सेंट्रल पार्क, सोहना, 25 जुलाई को सेंट्रल पार्क और 26 जुलाई को सेक्टर 9 में रथ यात्रा आयोजित की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
इस्कॉन में नेतृत्व में गुरुग्राम की 21 सोसाइटियों में रथ यात्रा निकाली जाएगी। देश की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक इस उत्सव को सोसाइटियों में आयोजित करने का कार्य 3 साल पहले शुरू हुआ। इसके पहले इस्कॉन मंदिर की ओर ये यह आयोजित होता था।

- अमानी अवतार दास
इस्कॉन सेक्टर 45

पावर ग्रिड मंदिर में दक्षिण से लेकर उत्तर और पूर्व से पश्चिम हर संस्कृति के देवताओं के मंदिर बनाए गए हैं ताकि गुरुग्राम में रहने वाले हर प्रदेश के लोग अपनी संस्कृति के अनुसार त्योहार मना सके। श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा के लोगों के नेतृत्व में निकलती है मगर इसमें सभी प्रदेश के लोग शामिल होते हैं।
-अरुण गौतम, सीजीएम पावरग्रिड(सेवानिवृत्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed