फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mercury will reach 43 degrees in Delhi in next few days, there is no possibility of rain lately

दिल्ली में अगले कुछ दिन पारा पहुंचेगा 43 डिग्री के पार, हाल-फिलहाल नहीं है बारिश की कोई संभावना

Fri, 12 Jun 2020 06:20 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Jun 2020 06:20 PM IST
सार

  • तापमान 43-30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान, लेकिन मौसम शुष्क रहने से कड़ी गर्मी का होगा अहसास    
  • मौसम में आर्द्रता दो फीसदी से लेकर अगले शनिवार को 40 फीसदी तक जा सकती है

विज्ञापन
Mercury will reach 43 degrees in Delhi in next few days, there is no possibility of rain lately
गर्मी का बढ़ता सितम - फोटो : ANI (File)

विस्तार

अगले चार-पांच दिनों में दिल्ली के लोगों को कड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन


लेकिन मौसम के शुष्क रहने के कारण गर्मी का अनुभव ज्यादा होगा। अनुमान है कि रविवार को लोगों को कड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिन तापमान 43-31 डिग्री ही रहेगा, लेकिन यह लोगों को 49 डिग्री की कड़ी गर्मी का अनुभव दे सकता है। रात के समय भी तापमान 32 डिग्री रह सकता है लेकिन इस दौरान भी लोगों को 36 डिग्री तक के तापमान का अनुभव हो सकता है।  
विज्ञापन

 
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। शनिवार को दिन और अधिक गर्म रह सकता है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है। रविवार से मंगलवार तक गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। रविवार को तापमान 43-31 डिग्री, सोमवार को 42-30 डिग्री और मंगलवार को 43-31 डिग्री रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान वायु की गति 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 11.1 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। शुक्रवार को वायु का बहाव औसतन 3.7 किमी प्रति घंटा उत्तर-पूर्व रह सकता है।

शनिवार को पश्चिमी हवाएं चलेंगी और इनका बहाव 7.4 किमी प्रति घंटा तक रह सकता है। रविवार को उत्तरी-पूर्वी हवाएं बह सकती हैं और इसकी रफ्तार 9.3 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

सोमवार को भी उत्तरी-पूर्वी हवाएं 11.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह सकती हैं। मंगलवार को हवा का बहाव उत्तर-पूर्व से दक्षिण पश्चिम की ओर मुड़ सकता है। इस दौरान हवा का बहाव 9.3 किमी प्रति घंटा रह सकता है। 

बादल, लेकिन बारिश नहीं 

एक्युवेदर के मुताबिक शुक्रवार से लेकर मंगलवार तक के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

मौसम में आर्द्रता दो फीसदी से लेकर अगले शनिवार को 40 फीसदी तक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed