Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mercury drops by seven degrees in 48 hours; cold intensifies

Delhi NCR News: 48 घंटे में सात डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट का अनुमान, सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने के आसार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में गिरावट के चलते दिल्लीवासियों ने स्वेटर और जैकेट पहनना शुरू कर दिया है। हालांकि, दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार, मंगलवार को उत्तर भारत में कोई पश्चिमी विक्षोभ या चक्रवात सक्रिय नहीं था।
विज्ञापन

सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहा, लेकिन बाद में आसमान साफ होने से धूप निकल आई। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे में इसमें 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि छठ पर्व पर रविवार को भोर के समय हल्की बौछारें पड़ी थीं। उस दिन न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद मौसम साफ होने और ठंडी हवाएं चलने से 48 घंटे में पारा करीब सात डिग्री नीचे आ गया।

23 नवंबर तक सुबह हल्का कोहरा छाने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में हल्का और कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक सुबह के समय ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, अगले 48 घंटे में ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed