{"_id":"5e8688778ebc3e75db2673e9","slug":"merchants-will-give-their-workers-full-salary-for-march-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन दिल्लीः अपने कर्मियों को मार्च-अप्रैल का पूरा वेतन देंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन दिल्लीः अपने कर्मियों को मार्च-अप्रैल का पूरा वेतन देंगे व्यापारी
Fri, 03 Apr 2020 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Apr 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुए संकट में राजधानी का व्यापारी वर्ग भी गरीबों की मदद कर रहा है। रोजाना गरीबों को भोजन करा रहे व्यापारियों ने फैसला लिया है कि वे अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल का पूरा वेतन देंगे।
विज्ञापन
दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने बताया कि सभी व्यापारी गरीब लोगों की सहायता कर रहे हैं। हम अपने-अपने क्षेत्रों के गरीबों को रोजाना भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें प्रशासन और पुलिसकर्मी उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। व्यापारियों की दुकानों पर जो मजदूर सालों से काम करते रहे हैं। उनके परिवारों की पूरी आर्थिक सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि नेहरू प्लेस में रोजाना करीब 300 गरीब लोगों को भोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि नेहरू प्लेस की सभी दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल का पूरा वेतन दिया जाएगा। कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पीएम केयर फंड में करीब पांच लाख रुपये का दान दिया है।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की भी कर रहे सहायता
नेहरू प्लेस बाजार के सुरक्षा गार्डों और सफाईकर्मियों की भी सहायता की जा रही है। रोजाना सुबह-शाम इस बाजार के सफाईकर्मियों और सुरक्षा गार्डों को भोजन कराया जा रहा है।