फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meow meow drugs worth Rs 3000 crore recovered from Delhi

3000 करोड़ की म्याऊं-म्याऊं बरामद: दिल्ली के इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी, फुड पैकेट में होती थी डिलीवरी

Wed, 21 Feb 2024 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Feb 2024 07:50 PM IST
सार

दिल्ली में लगभग 970 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की है। ड्रग नेटवर्क के पीछे एक कूरियर एजेंसी शामिल है, जो प्रोसेस्ड फूड पैकेट में ड्रग्स सप्लाई करती थी। कुछ कूरियर लंदन भेजे गए थे।

विज्ञापन
Meow meow drugs worth Rs 3000 crore recovered from Delhi
दिल्ली में 3000 करोड़ का ड्रग्स बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। ये दिल्ली नहीं पूरे भारत में सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। पुणे पुलिस ने हौजखास व कोटला मुबारकपुर इलाके से 970 किलोग्राम म्याऊं-म्याऊं ड्रग्स बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद इस ड्रग्स की कीमत 3000 करोड़ से ज्यादा रुपये बताई जा रही है। इसमें अंतरराष्ट्रीय तस्करों के शामिल होने का शक है। ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप बरामद होने से दिल्ली पुलिस पर सवाल उठने लगे है। स्थानीय सवाल पुलिस को इस ड्रग्स के बारे में जानकारी क्यों नहीं मिली।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने ड्रग्स मिलने की पुष्टि की है। ये ड्रग्स फूड पैकेट में डिलीवरी होती थी। स्थानीय भाषा में मेफेड्रोन को म्याऊं म्याऊं भी कहते हैं। महाराष्ट्र में पुणे पुलिस का यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रग भंडाफोड़ है और भारत में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। पुणे पुलिस ने कुल 1800 किलोग्राम सिंथेटिक उत्तेजक दवा मेफेड्रोन बरामद की है। पुणे में कई जगहों से लगभग 720 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई है। दिल्ली में लगभग 970 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की है। ड्रग नेटवर्क के पीछे एक कूरियर एजेंसी शामिल है, जो प्रोसेस्ड फूड पैकेट में ड्रग्स सप्लाई करती थी। कुछ कूरियर लंदन भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कूरियर एजेंसी प्रोसेस्ड फूड पैकेट में ड्रग्स सप्लाई करती थी। पुणे पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में दबिश दी और ड्रग तस्करों से पूछताछ के बाद पुणे पुलिस की एक टीम ने दक्षिण दिल्ली के हौज खास व कोटला मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दबिश दी। इन दोनों जगहों ने 970 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई है। आरोपियों के कुख्यात ड्रग तस्कर ललित पाटिल से जुड़े होने का अंदेशा है।

विज्ञापन

संयुक्त रूप से छापेमारी कर बरामद की गई है
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि दक्षिण जिला पुलिस व पुणे अपराध शाखा की टीम ने 20 फरवरी को हौजखास व कोटला मुबारक पुर थाना क्षेत्र में संयुक्त रुप से कार्रवाई कर ड्रग्स बरामद की है। पुणे पुलिस ने दबिश देने के लिए अनुरोध किया था। गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे के आधार पर, पुणे पुलिस की टीम ने कोटला मुबारकपुर में छापेमारी की और लगभग 370 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया और वहां से दो लोगों को पकड़ा गया।

आगे की पूछताछ पर, मस्जिद मोठ, हौज खास, दिल्ली में एक किराए की दुकान से लगभग 600 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग भी बरामद की गई। आरोपियों ने कमरा और दुकान हाल ही में किराये पर ली थी।

हाल ही में आई थी ड्रग्स
ड्रग्स कुछ दिन पहले ही ये ड्रग्स दिल्ली इन थाना क्षेत्रों में आई थी। इस कारण स्थानीय पुलिस की नजर नहीं गई थी। इस मामले में जांच की जा रही है। कोटला मुबारक थाना पुलिस को कुछ भनक लग गई थी। दिल्ली पुलिस कुछ कार्रवाई करती उससे पहले ही पुणे पुलिस ने दबिश दे दी। -अंकित चौहान, दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed