{"_id":"7d8395294352fa1b14401389cafc2dbf","slug":"men-are-not-allwoed-in-female-ward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की शिकायत, अब नहीं मिलेगा पुरुषों को प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की शिकायत, अब नहीं मिलेगा पुरुषों को प्रवेश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Nov 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके अस्पताल प्रबंधन ने रविवार को निर्देश जारी कर लेबर वार्ड के अंदर पुरुषों का जाना निषेध कर दिया है। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं उस व्यक्ति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
लेबर वार्ड में महिलाओं की प्रसव प्रक्रिया होती है। इस दौरान वह सामान्य स्थिति में नहीं होती। वार्ड में काम करने वाली महिला स्टाफ, डॉक्टरों और आने वाली महिला मरीजों ने इस संबंध में शिकायत भी की थी। इसमें यह कहा गया था कि पुरुषों का वार्ड में आना मना किया जाए। नए आदेश के बाद अब पुरुष कर्मचारियों का भी वार्ड के अंदर जाना मना होगा।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार, वार्ड में भर्ती महिला के साथ आए पुरुष को सभी सूचना वार्ड का स्टाफ देगा। इसक बावजूद कोई प्रवेश करता पाया गया तो वार्ड कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अतिरिक्त कार्यप्रभारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन