{"_id":"5d65d41f8ebc3e01767f343f","slug":"memu-train-will-run-between-delhi-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, अक्तूबर से ट्रैक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, अक्तूबर से ट्रैक पर
Wed, 28 Aug 2019 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रेल मंडल दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक इस ट्रेन को ट्रैक पर उतार दिया जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस रूट पर पहले से ही चल रही पैसेंजर ट्रेन की जगह इलेक्ट्रिक मेमू ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली से रेवाड़ी के बीच लोकल पैसेंजर को इसका फायदा होगा। इस रूट का विद्युतीकरण भी अन्य रूट से अलग होगा। विद्युतीकरण के लिए ओवर हेड वायर (ओएचई) की ऊंचाई ज्यादा होगी। इससे इस ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई मेमू ट्रेन से दिल्ली से रेवाड़ी के के सफर में 15 से 20 मिनट की कमी आएगी। इस रूट पर कुल 22 ट्रेन चलती हैं, जिसमें दस लोकल ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई जाती है।
विज्ञापन