दिल्ली: पुलिस टीम पर हमला करने वाला मेवाती गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ नौ से अधिक मामले दर्ज
स्पेशल सेल डीसीपी (दक्षिणी रेंज) जसमीत सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को यूनुस की गातिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को 24 फरवरी को सूचना मिली थी कि यूनुस प्रेस एन्क्लेव रोड पर शिवाजी पार्क बस स्टैंड के पास अपराध करने के लिए रेकी करने के लिए आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय मेवाती गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूनुस उर्फ बद्री ने गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। यूनुस साल 2021 में दिल्ली में पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान चार पीसीआर वैन और पुलिस स्टाफ पर हमले के सनसनीखेज मामले में वांछित था। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और गोहत्या अधिनियम आदि सहित कुल नौ आपराधिक मामलों में फरार है। इसके पास से .32 बोर की सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस व एक खोल बरामद किया गया है।
स्पेशल सेल डीसीपी (दक्षिणी रेंज) जसमीत सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को यूनुस की गातिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को 24 फरवरी को सूचना मिली थी कि यूनुस प्रेस एन्क्लेव रोड पर शिवाजी पार्क बस स्टैंड के पास अपराध करने के लिए रेकी करने के लिए आएगा। एसीपी अत्तर सिंह देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने यहां घेराबंदी की। पुलिस टीम ने यूनुस को सरेंडर करने के लिए कहा कि आरोपी ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर गोली चला दी। गनीमत ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी। आखिरकार पुलिस टीम ने गांव ताई, नुह मेवात हरियाणा निवासी यूनुस(25) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि पांच व छह जून, 21 की अपने सात साथियों के साथ दिल्ली से गोवंश को चोरी कर ट्रक में सवार होकर फरार हो रहे थे। पीसीआर वैन ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया था। आरोपियों ने चार पीसीआर वैन पर पत्थर व कांच की बोतलों से हमला करना शुरू कर दिया था। इससे चार पीसीआर वैन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने जब पीछा करना नहीं छोड़ा तो आरोपियों ने गोवंश को नीचे फेंकना शुरू कर दिया था। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए थे।
गोली चलाने में भी देरी नहीं करते
इस मेवाती गिरोह के सदस्य बेहद खूंखार व हिंसक है। ये पुलिस से बचने के लिए गोली चलाने में भी देरी नहीं करते हैं। गिरोह के सदस्य ज्यादातर हथियारों के बल पर कार व मिनी ट्रकों को लूटते हैं। ये राजमार्गों पर लूटपाट भी करते हैं।