फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mehrauli MLA representatives found corona positive administration alert

दिल्ली: महरौली विधायक के दो प्रतिनिधि संक्रमित, संपर्क में आए लोगों की तलाशी में जुटा प्रशासन

Mon, 27 Apr 2020 10:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Apr 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mehrauli MLA representatives found corona positive administration alert
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

आम आदमी पार्टी (आप) के महरौली विधायक नरेश यादव के दो प्रतिनिधियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों लॉकडाउन के दौरान गरीबों और मजदूरों को खाना बांटने में मदद कर रहे थे। जिला प्रशासन का कहना है कि अब यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि इन लोगों का किन-किन लोगों से संपर्क हुआ है। 

विज्ञापन


इसके बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि लॉक डाउन के बाद विधायक प्रतिनिधि अपने इलाके में जरूरतमंद लोगों को खाना बांट रहे थे। इनकी ज्यादा आवाजाही महरौली के पहलवान ढाबे के आस-पास के इलाके में थी। 
विज्ञापन


यहां करीब 1,000-1,500 घर हैं। इलाके के एक हिस्से को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। विधायक नरेश यादव के प्रतिनिधि इस इलाके में भी खाना बांटने का काम कर रहे थे। सोमवार को उन्हें टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा। इससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

दो नए कंटेन्मेंट जोन की पहचान, संख्या हुई 99
वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सोमवार को दो नए कंटेनमेंट जोन की पहचान हुई है। इससे राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। इसमें से एक दक्षिण जिले में और दूसरा नई दिल्ली जिले में है।

अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को दक्षिणी जिले में निरंकारी गली, नक्षत्र गली, नाला बोरिंग गली, रावण वाली गली, जमीला मसजिद बावली, दरगाह गुरूद्वारा वाली गली, थाने वाली गली और टर्मिनल गली को सील कर दिया गया है। 


वहीं नई दिल्ली में पिलंजी गांव के मकान नंबर पी-65 से पी-184 के बीच के हिस्से को सील किया गया है। प्रशासन इन इलाकों में दैनिक जरूरत के सामान की सप्लाई करने में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed