फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meetings for the success of pm modi in ghaziabad

पीएम जनसभा को सफल बनाने को दिनभर चला बैठकों का दौर

Wed, 06 Mar 2019 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
meetings for the success of pm modi in ghaziabad
पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा में दिनभर बैठकों का दौर चला। जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से तीनों विधानसभाओं में विधायकों के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच मंथन हुआ। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय ने पदाधिकारियों को जनसभा की विभिन्न तैयारियों का जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा,, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, लोकसभा संयोजक अशोक गोयल, बलदेवराज शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे। 

इसके अलावा महानगर के सभी मंडलों में प्रत्येक सेक्टर पर हुई बैठकों में जनसभा में आने वाले लोगों की संख्या को लेकर वार्ता का दौर चला।

नया गाजियाबाद मंडल के सेक्टर-पांच में सभा की सफलता को पूर्व मेयर आशु वर्मा ने 16 बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रमुख, मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। 

बैठक में हर कार्यकर्ताओं को पीएम के स्वागत के लिए जुटने को कहा गया। बैठक में सेक्टर संयोजक मनबीर नागर, सेक्टर प्रभारी अंकित अरोड़ा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल महामंत्री प्रमोद यादव, कौशल तेवतिया, शांतिनाथ, किशन शर्मा, विष्णु शर्मा, हृदय प्रकाश शर्मा, शरद यादव, कबूल सिंह, हरेंद्र चौधरी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed