फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meeting on expansion of Vaishali and Noida Metro Corridor tomorrow

वैशाली और नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार पर मंथन कल

Sun, 12 Jul 2020 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2020 06:30 AM IST
सार

  • वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में होगी बैठक 
  • डीएमआरसी के अधिकारी देंगे प्रजेंटेशन 
  • फंडिंग पैटर्न पर भी होगी चर्चा, जीडीए अधिकारी भी होंगे शामिल 

विज्ञापन
meeting on expansion of Vaishali and Noida Metro Corridor tomorrow
Noida Metro

विस्तार

वैशाली से मोहन नगर तक और नोएडा से साहिबाबाद तक मेट्रो प्रोजेक्ट के विस्तार पर सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में मंथन होगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक होगी। वीडियो कांफ्रेस के जरिए होने वाली इस बैठक में डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन) के अधिकारी प्रजेंटेशन देंगे। इसी बैठक में मेट्रो के दोनों फेज पर आने वाले 3325.22 करोड़ के बजट को लेकर फंडिंग पैटर्न पर भी मंथन होगा। 

विज्ञापन


डीएमआरसी वैशाली से मोहन नगर तक और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद तक के इन मेट्रो कॉरिडोर के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पहले ही तैयार कर चुका है। सोमवार को होने वाली इस अहम बैठक में इन प्रोजेक्ट पर सहमति की मुहर लग सकती है। वसुंधरा से मोहननगर कॉरिडोर की कुल लंबाई 5.04 किमी है। इस कॉरिडोर की कुल लागत 1808.22 करोड़ है। 
विज्ञापन


इस कॉरिडोर पर कुल चार स्टेशन में प्रहलाद गढ़ी, वसुंधरा सेक्टर-14, साहिबाबाद और मोहननगर शामिल हैं। उधर, नोएडा से साहिबाबाद मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 5.017 किमी है। इस कॉरिडोर की लागत 1517 करोड़ है। इस कॉरिडोर पर कुल पांच स्टेशन में वैभव खंड, इंदिरापुरम, शक्तिखंड और सेक्टर-पांच ए वसुंधरा मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो फेज-तीन के दोनों कॉरिडोर में साहिबाबाद में बनने वाला स्टेशन अहम होगा। यहां वैशाली से मोहननगर और नोएडा से साहिबाबाद कॉरिडोर को जोड़ने के लिए जंक्शन बनेगा। यहीं से रैपिड रेल स्टेशन से कनेक्टिविटी दी जाएगी। जीडीए के चीफ इंजीनियर विवेकानंद सिंह ने बताया कि मेट्रो के दोनों प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को यह अहम बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तवित फंडिंग पैटर्न 
मेट्रो के इन फेज-3 व 4 के प्रोजेक्ट पर कुल 3325.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीडीए की ओर से तैयार किए गए फंडिंग पैटर्न के मुताबिक इस रकम में से राज्य सरकार से 50 फीसदी यानी 1662.61 करोड़ रुपये अंशदान की मांग की गई है। केंद्र सरकार से 20 फीसदी और रोलिग स्टॉक के लिए डीएमआरसी से 387.71 करोड़ रुपये अंशदान की मांग की गई है। जीडीए की ओर से 30 फीसदी हिस्सेदारी तय की गई है। इसके अलावा नगर निगम, आवास विकास परिषद  और यूपीएसआइडीसी की हिस्सेदारी प्रस्तावित की गई है। 


रोलिंग स्टॉक पर एक राय नहीं डीएमआरसी-जीडीए  
रोलिंग स्टॉक के लिए डीएमआरसी अंशदान देने को तैयार नहीं है। जीडीए को डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि पॉलिसी में बदलाव की वजह से नई परियोजना में वह दिल्ली से बाहर रोलिंग स्टॉक के लिए फंड नहीं कर सकते। हालांकि जीडीए का का कहना है कि यह दोनों प्रोजेक्ट पुरानी लाइनों का एक्सटेंशन हैं, नए प्रोजेक्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed