{"_id":"e3111a3f1be372ae1b84041ec215af74","slug":"meerut-trial-of-amu-on-route-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ रूट पर ईएमयू का ट्रायल 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ रूट पर ईएमयू का ट्रायल 26 को
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रूट पर ईएमयू ट्रेनें दौड़ने का इंतजार कर रहे हजारों यात्रियों का सपना जल्द ही साकार होगा। ईएमयू दौड़ाने से पहले 26 नवंबर को सीआरएस (कमिश्नर फार रेलवे सेफ्टी) इस रूट पर ट्रायल करेंगे।
नार्दन रेलवेसीपीआरओ, नीरज शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर को फिलहाल गाजियाबाद-मेरठ कैंट स्टेशन के 45 किलोमीटर के रूट पर सीआरएस ट्रायल किया जाएगा।
दिल्ली से गाजियाबाद के रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन पहले से ही है। 56 करोड़ रुपये का बजट खर्च कर रेलवे ने इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है।
मेरठ रूट पर ईएमयू संचालन के लिए मंगलवार देर रात रूट की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन) वायर गाजियाबाद की ओएचई से जोड़ दी गई है।
इसके लिए मंगलवार देर रात 1:25 बजे से 2:25 बजे तक ब्लाक लिया गया। लेकिन देर रात 3:30 बजे तक ओएचई जोड़ने का काम पूरा किया गया।
उधर, ओएचई वायर जोड़ने को लिया गया ब्लाक लंबा खिंच जाने से दो ट्रेनें फंस गईं। ट्रेनों को करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। इसमें मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर और एक एक्सप्रेस ट्रेन फंसी रहीं।
हापुड़ रूट पर करना होगा इंतजार
हापुड़ रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन है। मंगलवार को लिए गए ब्लाॅक के दौरान गाजियाबाद से हापुड़ रूट की ओएचई भी लिंक कर दी गई है। हालांकि इस रूट पर अभी प्लानिंग नहीं है।दैनिक यात्री संघ के सचिव एमबी दुबे ‘बिजनौरी’ का कहना है कि रोज मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली आने वाले 80 हजार यात्रियों को फायदा होगा।