फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meerut Road off the supply of gas and petrol.

मेरठ रोड पर गैस और पेट्रोल की सप्लाई बंद

Sun, 09 Aug 2015 01:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut Road off the supply of gas and petrol.
कांवड़ यात्रा के चलते गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। गैस प्लांट से सिलेंडर एजेंसियों तक नहीं पहुंच पा रहे है।
विज्ञापन


हालत यह है कि शहर की अधिकांश गैस एजेंसियों में 50 से 60 प्रतिशत तक गैस नहीं पहुंच पा रही है। जबकि दिल्ली-मेरठ रोड की एजेंसियों में सप्लाई ठप है।

यही हाल मेरठ रोड के पेट्रोल पंप का है। कांवड़ यात्रा शिवरात्रि (12 अगस्त) तक चलेगी। इस बीच हजारों लोगों को इन समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आते हैं। कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ रोड को वन वे कर दिया गया है। हैवी ट्रैफिक की आवाजाही बंद हो गई है। इसका असर आमजन पर पड़ रहा है।

डिस्ट्रिक्ट एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि जब तक कांवड़ यात्रा चलेगी तब तक रसोई गैस की सप्लाई प्रभावित रहेगी। गैस प्लांट से सिलेंडर एजेंसियों तक नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन


अधिकांश एजेंसियों में 50 से 60 प्रतिशत तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहे। सोमवार से हालात और बिगड़ जाएंगे। मेरठ रोड की गैस एजेंसियों सप्लाई बिल्कुल नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण करीब डेढ़ लाख से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित होंगे। कांवड़ के कारण बैकलॉग भी 10 से 12 दिन तक रहेगा।

इधर मेरठ रोड के पेट्रोल पंपों का भी बुरा हाल है। वर्धमान पेट्रोल पंप के मैनेजर प्रमोद चौहान ने बताया कि इस वक्त दिनभर में 80 से 100 लीटर पेट्रोल ही बिक पा रहा है।

डीजल खत्म हो गया है। रूट डायवर्जन के कारण ट्रक पंप तक नहीं पहुंच पा रहे। कमोबेश यह स्थिति यहां के सभी पेट्रोल पंपों की है।

हाईवे किनारे का कारोबार ठप
कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे किनारे का कारोबार ठप हो गया है। इससे सैकड़ों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सैकड़ों ऑटो चलने बंद हो गए हैं। एनएच 58 के किनारे की दुकानें और फैक्ट्रियां भी बंद हो गई हैं।


श्री राम पिस्टन समेत कई कंपनियों ने अपने सामने कांवड़ सेवा शिविर लगा दिए हैं। एनएच-58 पर वाहन संचालन प्रभावित होने के कारण ज्यादातर कर्मचारी फैक्ट्रियों तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। ऐसे में फैक्ट्रियों में भी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed