फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meerut Hashimpura riot case decided today

मेरठ हाशिमपुरा दंगा मामले में फैसला आज

Sat, 21 Mar 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Meerut Hashimpura riot case decided today

1987 में मेरठ के हाशिमपुरा दंगों के बाद 42 लोगों की पीएसी जवानों द्वारा हत्या के आरोप मामले में अदालत शनिवार को फैसला सुना सकती है। अदालत ने 21 फरवरी को 28 साल पुराने इस मामले में फैसला एक माह के लिए टाल दिया था। अदालत ने इस मामले में सबसे पहले 21 जनवरी को फैसला सुरक्षित रखा था।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में पीएसी के 19 अधिकारियों व कर्मियों को आरोपी बनाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले की सुनवाई दिल्ली ट्रांसफर हुई थी। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय जिंदल ने यूपी सरकार के विशेष अधिवक्ता सतीश टमटा, अतिरिक्त विशेष अधिवक्ता अकबर आबिदी और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 21 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक यह मामला पीएसी द्वारा ेिहरासत में हत्या का मामला है। पीएसी जवानों ने हाशिमपुरा इलाके से 22 मई 1987 को लोगों को अगवा किया और उसके बाद रात के अंधेरे में गोलियों से भूनकर शवों को गंगनहर व हिंडन नदी में फेंक दिया। इनमें से कुछ शव ही मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी कमांडर समेत तीन की हो चुकी है मौत
मेरठ के हाशिमपुरा व जुम्मनपुरा के 42 लोगों की हत्या से जुड़े इस मामले में पीएसी के 16 अधिकारी व कर्मी आरोपी हैं। पीएसी के कंपनी कमांडर सुरेंद्र पाल सिंह समेत तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। अभियोजन पक्ष ने जीवित बचे पांच पीड़ितों, मृतकों के परिजनों, डॉक्टरों व अन्य गवाहों, ट्रक की एफएसएल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पीएसी के जवानों ने हत्या की मंशा से पीड़ितों को अगवा किया।


गोलीबारी के बाद जिंदा बचे जुल्फिकार, मोहम्मद नईम, मोहम्मद उस्मान, मुजीबुर्रहमान, बाबुद्दीन के बयानों के हवाले से कहा गया कि एक समुदाय विशेष के लोगों को अगवा किया और गोली मारकर गंगनहर व हिंडन नदी में शवों को फेंक दिया। इनमें से पांच लोग जिंदा बच गए, जिनके बयानों के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ दंगा, आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या की मंशा से अपहरण, हत्या के प्रयास व साक्ष्य नष्ट करने संबंधी धाराओं में आरोप तय किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed