फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi's family after losing her daughter is not safe, threats

बेटी खोने के बाद भी सुरक्षित नहीं मीनाक्षी का परिवार, मिली धमकी

Tue, 25 Aug 2015 08:31 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi's family after losing her daughter is not safe, threats

मीनाक्षी के परिजनों ने दिल्ली महिला आयोग से सुरक्षा मुद्दे को लेकर दखल देने की मांग की है। परिजनों ने स्वाति मालीवाल से मुलाकात करके बताया कि उन्हें आरोपी का परिवार धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस इस पूरे मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसी मुद्दे पर आयोग ने आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन के एसएचओ को मंगलवार के लिए समन भेजा है।

बता दें कि पिछले महीने आनंद पर्वत में दिनदहाड़े सरेआम चाकुओं से गोदकर मीनाक्षी को उसी के मोहल्ले के युवक ने मार दिया था। इससे पहले आयोग ने इस पूरे मामले पर आनंद पर्वत पुलिस अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट भी मांगी है कि पीड़ित परिवार की बार-बार मांग के बाद भी उन्हें सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं मुहैया करवाई।

विज्ञापन

लड़कियों की आजादी के लिए डीसीपी को लिखा पत्र

Meenakshi's family after losing her daughter is not safe, threats

आयोग ने शुक्रवार रात औचक निरीक्षण में पाया था कि 15 लड़कियां ऐसी हैं, जो बाहर निकलना चाहती हैं। हालांकि पुलिस की देरी के चलते आजाद नहीं हो पा रही हैं।

इसी के चलते आयोग ने दिल्ली के विभिन्न डीसीपी को पत्र लिखकर ऐसी लड़कियों की लिस्ट भी भेजी है। ताकि उन मामलों पर जल्द कार्रवाई की जा सके।

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, दो सदस्यों के साथ मंगलवार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से मिलेंगी। इस दौरान विभिन्न मामलों पर चर्चा भी होगी, जिसमें पुलिस की खामियां पाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed