{"_id":"5d7701618ebc3e013662a23b","slug":"meenakshi-lekhi-said-kejriwal-giving-protection-to-anti-national-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी लेखी बोलीं, देश विरोधी ताकतों को संरक्षण दे रहे हैं केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी लेखी बोलीं, देश विरोधी ताकतों को संरक्षण दे रहे हैं केजरीवाल
Tue, 10 Sep 2019 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
meenakshi lekhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश विरोधी ताकतों को संरक्षण दे रहे हैं। वे लगातार दिल्ली पुलिस और न्याय व्यवस्था के बीच बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सांसद लेखी ने दिल्ली सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने सवाल करते हुए यहां तक कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में क्या टुकड़े-टुकड़े गैंग का राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है? उन्होंने कहा कि जेएनयू मामले में दिल्ली पुलिस अब तक चार्जशीट तैयार कर न्यायालय के सामने गवाहियां और 40 से अधिक सुबूत पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
इसके बाद भी केजरीवाल सरकार के गृह विभाग का कहना है कि कन्हैया कुमार और उनके साथियों के खिलाफ देशद्रोह के कोई सुबूत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हैदराबाद से फॉरेंसिक जांच के बाद आए वीडियो में भी सब कुछ स्पष्ट दिख रहा है।
विज्ञापन
न्यायालय ने केस चलाने को लेकर दिल्ली सरकार से अनुमति मांगने की बात कही, लेकिन केजरीवाल सरकार ने साढ़े तीन वर्षों तक जानबूझ कर न्याय प्रक्रिया को बाधित कर रही है।
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने और फिर सत्ता को बचाने के लिए देश विरोधी ताकतों का साथ सीएम केजरीवाल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता केजरीवाल सरकार की राजनीति को अच्छे से समझ रही है। इसका जवाब उन्होंने चुनाव में जरूर मिलेगा।