फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi Lekhi inaugurated the cultural heritage exhibition

Delhi: मीनाक्षी लेखी ने कल्चरल हेरिटेज प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, बोलीं- सांस्कृतिक विरासत को संजोना जरूरी

Sat, 14 Oct 2023 08:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 14 Oct 2023 08:12 AM IST
सार

प्रदर्शनी की थीम सेंट्रल अमेरिकन इंडिजिनियस पीपल : कल्चरल हेरिटेज है। इसका उद्देश्य मध्य अमेरिकी स्वदेशी लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता को लोगों के साथ साझा करना है।

विज्ञापन
Meenakshi Lekhi inaugurated the cultural heritage exhibition
कल्चरल हेरिटेज प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी का मानना है कि सांस्कृतिक विरासत को संजोना जरूरी है। इसके जरिये ही किसी देश को जाना व समझा जाता है। भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है। यहां सभी समुदाय की अलग-अलग कला, संस्कृति है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शुक्रवार भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और भारत में कोस्टारिका, अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, पनामा के दूतावासों और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से आईजीएनसीए में फोटो प्रदर्शनी के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी की थीम सेंट्रल अमेरिकन इंडिजिनियस पीपल : कल्चरल हेरिटेज है। इसका उद्देश्य मध्य अमेरिकी स्वदेशी लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता को लोगों के साथ साझा करना है। इसमें तस्वीरें उनकी आजीविका, पहचान, रीति-रिवाजों, वस्त्रों और प्राकृतिक आवासों का सार बता रही है। आम लोगों के लिए शनिवार से 22 अक्तूबर आईजीएनसीए में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed