{"_id":"9f24cb6e4df3c9fe9405288c121119e3","slug":"medical-university-officials-accused-of-harassment-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध मेडिकल यूनिवर्सिटी की एक महिला अधिकारी ने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की है। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध मेडिकल यूनिवर्सिटी की एक महिला अधिकारी संविदा पर कार्य कर रही थी और अचानक उसे दूसरे पद पर तैनात कर दिया गया। आरोप है कि तैनाती किए जाने के बाद से दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुईं, तो उन्होंने महिला को अन्य प्रकार से परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारियों द्वारा फोन पर समय-समय पर उन्हें अश्लील भाषा का प्रयोग करके उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया है।
इसके अलावा उनसे अन्य तरह की अपेक्षाएं की जा रही हैं जो उन्होंने पूरी नहीं की तो कभी उनके ड्यूटी पर रहने के बाद भी वेतन काट लिया जाता है तो कभी दूसरे विभाग में कार्य करने को कहा जाता है। इस बारे में डीएम चंद्रकांत ने कहा कि इस मामले की उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की दो घटनाओं में तीन गिरफ्तार
नोएड में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक परिजनों को बताने पर आत्महत्या करने की धमकी देता था। पॉक्सो एक्ट के तहत थाना सेक्टर-20 में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 में एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
पहला ममला सेक्टर-10 का है। युवती के दफ्तर के रास्ते में खड़े कुछ मनचले उस पर कमेंट पास करते थे। परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपी गणेश और आशू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सेक्टर-10 में ही किसी कंपनी में काम करते हैं। दूसरा मामला एक गांव का है। आरोप है कि जुम्मन अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करता था।
आरोपी युवक बच्ची से किसी परिजनों को न बताने के लिए कहता था। वह धमकी देता था कि अगर उसने कभी परिजनों को इसके बारे में बताया तो वह आत्महत्या कर लेगा। आखिरकार परेशान पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।