{"_id":"65749961eaf4f60a7400ed75","slug":"medical-student-commits-suicide-by-hanging-in-delhi-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किराये पर रहता था: मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले- पिछले दो वर्ष से तनाव में था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में किराये पर रहता था: मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले- पिछले दो वर्ष से तनाव में था बेटा
Sat, 09 Dec 2023 10:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:14 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक के पिता रतिलाल का बयान दर्ज किया है। उनका कहना है कि उनका बेटा गत दो वर्ष मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
छात्र ने की आत्महत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली इलाके में शुक्रवार को मेडिकल के छात्र ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय डॉ. जय दीपेश सावला के तौर पर हुई है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक दो वर्ष से मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह मूलरूप से महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली इलाके का रहने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे हौजखास थाना पुलिस को पीसीआर काल मिली। बताया गया कि मकान नंबर 499, दूसरी मंजिल हरदेव पुरी, गौतम नगर में रहने वाले डॉ. जय दीपेश सालवा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वह बेडशीट के माध्यम से पंखे से लटका हुआ पाया गया। वह सफदरजंग अस्पताल के मेडिसिन पीजी तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के पिता रतिलाल सावला को दी। इसके बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने रतिलाल का बयान दर्ज किया है। उनका कहना है कि उनका बेटा गत दो वर्ष मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन