फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meat shopkeeper stabbed to death in quarrel in delhi

झगड़े में बीच-बचाव करने पर मीट दुकानदार की चाकू मारकर हत्या 

Fri, 03 Jan 2020 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
Meat shopkeeper stabbed to death in quarrel in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A

राजपार्क थाने से चंद कदम की दूरी पर बुधवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो युवकों की पिटाई के दौरान बीच बचाव करने पर हमलावरों ने एक मीट कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार अन्य लोगों की तलाश कर रही है। 

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त तिलक राज उर्फ काले के रूप में हुई है, जबकि उसके भाई की पहचान गौरव के रूप में हुई है। तिलक राज सपरिवार मंगोलपुरी इलाके में रहता था और अपने भाई गौरव के साथ मीट की दुकान चलाता था। 
विज्ञापन


बुधवार रात वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान करीब 20 से 25 बदमाश उसकी दुकान के बाहर दो युवकों की पिटाई करने लगे। तिलक राज ने जब बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। भाई गौरव भी बचाव में आया तो उस पर भी हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाई वहां से भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तिलक राज को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपी राकेश उर्फ जाटी(42) और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश राजपार्क थाने का घोषित बदमाश है। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन 
घटना से आक्रोशित तिलक राज के परिजनों व स्थानीय लोगों ने एस ब्लॉक, मंगोलपुरी में शव रखकर प्रदर्शन किया। घंटो चले प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया। इस दौरान तिलक राज के पिता बेहोश होकर गिर गए। जिन्हें लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 


परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को कई बार फोन किया गया लेकिन देरी से पहुंची। लोगों ने बताया कि अगर तिलक राज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मामला बढ़ता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed