फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mdu university has changed in exam shedule

एमडीयू ने परीक्षाओं की तारीख बदली, जानिए नया प्लान

Sat, 02 Jan 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 02 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
mdu university has changed in exam shedule

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने अपनी पूर्व घोषित परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। इसका कारण विश्वविद्यालय की ओर से प्रशासनिक बताया जा रहा है। परीक्षा कार्यक्रमों में यह बदलाव इंजीनियरिंग सहित अन्य स्नातक कोर्स में हुआ है।

विज्ञापन


एमडीयू ने बीटेक सातवें सेमेस्टर के परीक्षा का री-शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 18 जनवरी को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक यह परीक्षा होगी। इस बारे में विश्वविद्यालय का नोटीफिकेशन वेबसाइट पर भी मौजूद है।
विज्ञापन


परीक्षा तिथि में भले ही बदलाव हुआ है मगर परीक्षा केंद्र और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीटेक सातवें सेमेस्टर के डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग का जो पेपर 12 जनवरी को होना था उसे रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रमों में बदलाव विद्यार्थियों की सुविधा के कारण किया गया है।

बीए ऑनर्स पांचवे सेमेस्टर के न्यू स्कीम के अंतर्गत हिस्ट्री ऑफ  हरियाणा का पेपर नौ जनवरी को, बीएससी ऑनर्स के छठें सेमेस्टर के फिजिक्स ऑफ  मैटिरियल्स ओल्ड और न्यू स्कीम का पेपर पांच जनवरी को होगा।

बीएससी बायोटेक्नॉलजी पांचवें सेमेस्टर इन ऑरगेनिक केमिस्ट्री की परीक्षा तीन जनवरी को होगी। ऑरगेनिक केमेस्ट्री ओल्ड की परीक्षा पांच जनवरी को आयोजित की जाएगी।


एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अगर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कार्यक्रम के बारे में कोई संशय है तो वह डीडीई भवन स्थित हेल्प डेस्क से फोन नंबर 0162-308336, 308340 व 308343 पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed