फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Ward Committee Poll News Elections of 12 ward committees in MCD in Delhi today

MCD Ward Committee Poll: आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होंगे वार्ड समितियों के चुनाव, हंगामे की आशंका

Wed, 04 Sep 2024 08:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Sep 2024 08:07 AM IST
सार

एमसीडी आयुक्त ने आम आदमी पार्टी की ओर से वार्ड समिति के चुनाव टालने के प्रयास को देखते हुए उनके पार्षदों के हंगामा करने की आशंका जताई है। मंगलवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के बाद बुधवार को ही चुनाव कराने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
MCD Ward Committee Poll News Elections of 12 ward committees in MCD in Delhi today
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल ने वार्ड समितियों के चुनाव निष्पक्ष कराने और चुनाव में व्यवधान डालने वालों से निपटने के बारे में आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एमसीडी आयुक्त व दिल्ली के पुलिस के आयुक्त को इस बारे में सख्त कदम उठाने का फरमान दिया है। लिहाजा वार्ड समितियों के चुनाव होने वाले हॉल में पुलिसकर्मियों को मार्शल के तौर पर तैनात करने की संभावना है। पीठासीन अधिकारी उनके माध्यम से हंगामा करने वाले पार्षदों को बाहर निकाल सकते है।

विज्ञापन


दरअसल, एमसीडी आयुक्त ने आम आदमी पार्टी की ओर से वार्ड समिति के चुनाव टालने के प्रयास को देखते हुए उनके पार्षदों के हंगामा करने की आशंका जताई है। मंगलवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के बाद बुधवार को ही चुनाव कराने का फैसला किया गया। आयुक्त अश्वनी कुमार ने चुनाव प्रक्रिया टालने के बजाय पूरे प्रकरण से उपराज्यपाल को अवगत कराया। इसके बाद उपराज्यपाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के संज्ञान में लाए और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उपराज्यपाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त के लिए अधिकार देने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के इस कदम के बाद उपराज्यपाल ने बुधवार को ही वार्ड समितियों के चुनाव कराने के लिए एमसीडी के आयुक्त को सभी जोनों के उपायुक्तों को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए। आयुक्त ने रात करीब 11 बजे सभी जोनों के उपायुक्तों को वार्ड समितियों के चुनाव कराने के लिए आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर आधी रात तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
वार्ड समितियों के चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के मामले में मंगलवार को सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पूरा दिन मेयर का फोन बंद रहने के कारण निगम सचिव का उनसे संपर्क नहीं हो गया। वह शाम करीब पांच बजे सिविक सेंटर आई और उन्होंने रात करीब नौ बजे पीठासीन अधिकारी नियुक्त नहीं करनेे के बार में आयुक्त के पास पत्र भेजा। इसके बाद उपराज्यपाल के पास एमसीडी आयुक्त गए और करीब रात 10 बजे उपराज्यपाल को केंद्र सरकार से पीठारीन अधिकारी नियुक्त करनेे का अधिकार मिला। इस तरह रात 11 बजे पीठासीन अधिकारी नियुक्त हो सके।

मेयर व आप पार्षदों ने कई दिन पहले भी चुनाव प्रक्रिया पर उठाया था सवाल
एमसीडी ने वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को कराने के लिए गत 28 अगस्त को अधिसूचना जारी की थी और 30 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा करने का समय तय किया था। उधर मेयर व आम आदमी पार्टी के चार पार्षदों ने कई कारणों का उल्लेख करते हुए 29 अगस्त को वार्ड समितियों के चुनाव की प्रक्रिया का समय बढ़ाने का आग्रह किया था। इतना ही नहीं, इसी दिन आम आदमी पार्टी के एक पार्षद ने वार्ड समितियों के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग के संबंध में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने 30 अगस्त को सुनवाई करते हुए आप पार्षदों की मांग को ठुकरा दिया था। इस कारण आप पार्षद ने अपनी याचिका वापस ले ली थी।

इसके बाद 30 अगस्त को आप के पार्षदों ने 11 वार्ड समितियों और भाजपा के पार्षदों ने 10 वार्ड समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और स्थाई समिति के सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। बताया जाता है कि 30 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होते ही निगम सचिव ने चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के लिए मेयर के पास फाइल भेज दी थी। मेयर ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त नहीं करने के संबंध में मंगलवार को रात करीब नौ बजे आयुक्त को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed