फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD ward by-election: Last date for filing nominations today

एमसीडी वार्ड उपचुनाव: तीनों प्रमुख दलों ने उतारे प्रत्याशी, अब तक बस एक नामांकन; पर्चा भरने की अंतिम तारीख आज

Mon, 10 Nov 2025 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 03:28 AM IST
सार

भाजपा और आप दोनों ही अपने-अपने गढ़ माने जाने वाले वार्डों में जीत का दावा कर रही हैं जबकि कांग्रेस इस बार वापसी की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
MCD ward by-election: Last date for filing nominations today
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।  रविवार रात भाजपा, आप व कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा की सूची में इस बार महिलाओं की बल्ले-बल्ले रही है, जहां पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, वहीं भाजपा ने तीन सामान्य वार्डों में भी महिला उम्मीदवारों को उतारकर बड़ा संदेश दिया है। इस तरह 12 में से आठ टिकट महिलाओं को दिए गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने अपनी सूची में 11 नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि चांदनी चौक वार्ड में पूर्व पार्षद सुमन गुप्ता मैदान में उतारा गया है। वह वर्ष 2007 में पार्षद बने थे। इसके बाद वह वर्ष 2013, 2015 व 2020 में चांदनी चौक से विधायक का चुनाव लड़े, लेकिन तीनों बार उनको हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


वहीं मुस्लिम बहुल चांदनी महल वार्ड में हिंदू को टिकट दिया। सूत्रों के अनुसार, भाजपा मुख्यालय में पूरे दिन टिकट वितरण को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा ने सांसदों व प्रदेश चुनाव समिति के साथ उम्मीदवारों के चयन पर गहन मंथन किया। कई वार्डों में सांसदों और विधायकों के बीच मतभेद के चलते चयन प्रक्रिया लंबी खिंच गई। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद भाजपा ने अपने पैनल में कुछ अंतिम समय पर बदलाव किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने मुंडका से जयपाल सिंह दराल (चीनी प्रधान), शालीमार बाग-बी से अनीता जैन, अशोक विहार से वीना असीजा, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल से सुनील शर्मा, द्वारका-बी से मनीषा राजपाल सहरावत, दिचाऊ कलां से रेखा रानी, नारायणा से डॉ. चन्द्रकान्ता शिवानी, दक्षिणपुरी से रोहिणी राज, संगम विहार-ए से शुभ्रजीत गौतम, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल और बिनोद नगर से सरला चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।  इन वार्डों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के आठ विधायकों के वार्ड शामिल है, जबकि एक वार्ड पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत का वार्ड है। उनके विधायक व सांसद के बनने के कारण इन वार्डों में उपचुनाव हो रहा है।

आप ने तीन पूर्व पार्षद और एक पूर्व पार्षद की पत्नी को दिया मौका
आप ने एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने पुराने और नए चेहरों का संतुलन साधने की कोशिश की है। खास बात यह है कि आप ने तीन पूर्व पार्षदों और एक पूर्व पार्षद की पत्नी को टिकट दिया है। मुंडका वार्ड से फिर अनिल लाकड़ा को टिकट दिया गया है। वे वर्ष 2017 में इस वार्ड से आप के टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन वर्ष 2022 में हार गए थे। चांदनी चौक वार्ड से हर्ष शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2012 में वह कश्मीरी गेट वार्ड से कांग्रेस के पार्षद चुने गए थे। इस वार्ड से वर्ष 2007 में उनकी पत्नी उमा शर्मा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती थी। विनोद नगर वार्ड में गीता रावत को उम्मीदवार बनाया गया है।

वर्ष 2022 में गीता को टिकट नहीं दिया गया था। वहीं, गीता की उम्मीदवारी पर भाजपा प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि गीता रिश्वतखोरी में गिरफ्तार हो चुकी हैं। आप ने दिल्ली वालों को हतप्रभ कर दिया है। इधर, अशोक नगर वार्ड से पूर्व पार्षद विकास गोयल की पत्नी सीमा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस वार्ड से वर्ष 2022 में आप 156 वोट से हारी थी। इस बार उसने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। इसी तरह 389 वोट से हारे संगम विहार ए में भी उम्मीदवार बदल दिया गया है। इस वार्ड में अनुज शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। दक्षिणपुरी में राम स्वरूप कनोजिया, ग्रेटर कैलाश में ईशना गुप्ता, शालीमार बाग बी में बबिता अहलावत, चांदनी महल में मुद्दासिर उस्मान कुरैशी, द्वारका बी में राजबाला सहरावत, नारायणा में राजन अरोड़ा व दिचाऊं कलां से नीतू केशव चौहान चुनाव लड़ेंगे।

आप में असंतोष, शोएब इक़बाल ने पार्टी छोड़ी
सूची जारी होते ही आप के भीतर असंतोष पैदा हो गया है। खासतौर पर मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के चांदनी महल वार्ड से टिकट वितरण को लेकर नाराजगी सामने आई है। पूर्व में कांग्रेस व अन्य दलों और बाद में आप से  विधायक रहे शोएब इकबाल ने पार्टी के घोषित उम्मीदवार के विरोध में अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इकबाल ने अपने बयान में इस्तीफे का कोई औपचारिक कारण नहीं बताया, लेकिन उनका यह कदम उम्मीदवारों की सूची जारी होने के तुरंत बाद सामने आया है। 


सूत्रों के अनुसार, शोएब इकबाल चाहते थे कि पार्टी इस वार्ड से उनके करीबी रिश्तेदार को टिकट दे। चांदनी महल वार्ड से उनके बेटे आले इकबाल पहले पार्षद रह चुके हैं, जो बाद में विधायक चुने गए। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। दूसरी ओर  आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उपचुनाव में केवल पार्टी के सक्रिय और पुराने कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया जाएगा। हम किसी बाहरी या पैराशूट उम्मीदवार को टिकट नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed