फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD to set up 525 new e-charging stations

दिल्ली बनेगी ईवी हब: बेझिझक खरीदें ई-वाहन, 525 नए ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी एमसीडी

Sun, 11 Jun 2023 08:58 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 Jun 2023 08:58 AM IST
सार

दिल्ली में ई-चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए एमसीडी ने जो पॉलिसी बनाई है, उसके तहत प्रत्येक तीन किलोमीटर की दूरी पर एक ई-चार्जिंग व बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अभी तक कुल 167 ई-चार्जिंग स्टेशन खोले गए हैं, जहां 6 से 10 वाहनों को एक साथ चार्ज करने की सुविधा है।

विज्ञापन
MCD to set up 525 new e-charging stations
ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब समय ई-वाहनों का है, इसलिए बेझिझक होकर वाहन खरीदिए। आपके आसपास ही बमुश्किल तीन किमी के दायरे में चार्जिंग स्टेशन मिल जाएगा। इसके लिए एमसीडी 525 नए ई-चार्जिंग स्टेशन खोलने जा रही है। 

विज्ञापन


यह अपार्टमेंट्स, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों जैसे आवासीय इलाकों व अस्पताल-कॉलेज, संस्थागत भवनों, किराना स्टोर व दुकानों, मॉल और कैफेटेरिया जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों के पास खोले जा रहे हैं। यहां फास्ट व स्लो चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। करीब तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्जिंग शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली में ई-चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए एमसीडी ने जो पॉलिसी बनाई है, उसके तहत प्रत्येक तीन किलोमीटर की दूरी पर एक ई-चार्जिंग व बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अभी तक कुल 167 ई-चार्जिंग स्टेशन खोले गए हैं, जहां 6 से 10 वाहनों को एक साथ चार्ज करने की सुविधा है। एमसीडी के साथ 11 कंपनियां ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने के काम में जुटी हुई हैं। आठ पीएसयू (भारत सरकार द्वारा नियंत्रित और संचालित उद्यम और उपक्रम) टीसीआईएल, बेसिल, ईईएसएल, आईजीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सीईएसएल व डिम्ट्स और तीन डिस्कॉम (विद्युत वितरण कंपनियां) डीपीडीडीएल, बीवाईपीएल व बीआरपीएल निगम के साथ काम कर रहे हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कैफेटेरिया के आसपास सबसे ज्यादा चार्जिंग स्टेेशन खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली बनेगी ईवी हब 
निगम ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए लगातार साइट चिन्हित कर रहा है। बंद ढलाव घरों में भी ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। दिल्ली को ईवी हब बनाने की तैयारी है, जिसके कारण आने वाले समय में दिल्ली को भारत की इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी के रूप में पहचान मिलेगी।

प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी
दिल्ली में करीब 40 से 50 लाख दोपहिया वाहन हैं। अनुमान है कि इस साल करीब एक लाख वाहन ई-वाहन में बदल जाएंगे, क्योंकि सोसाइटियों में ई-वाहन का चलन तेजी से बढ़ा है। इससे प्रदूषण कम होगा। दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों पर निगम ग्रासरूट स्तर पर कार्य योजना बनाकर काम कर रहा है। दिल्ली सरकार नागरिकों को अपने दोपहिया वाहन इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। निगम नागरिकों के लिए उत्कृष्ठ ई-चार्जिंग ढांचा तैयार करने में जुटा है।

कई कंपनियां साथ काम करने को तैयार
आने वाले समय में दिल्ली में ई-वाहन और इनके चार्जिंग स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क होगा। एमसीडी के अधिकारियों के मुताबिक, कई और ई-मोबिलिटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां दिल्ली में सीपीओ ऑपरेटेड ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराने में सहयोग करने के लिए आगे आई हैं। बेहतर तालमेल बनने पर इनके साथ भी साथ काम शुरू हो सकता है। ऐसे में स्टेशनों को स्थापित करने की रफ्तार और तेज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed