{"_id":"5bad0c5f867a55013e75cb01","slug":"mcd-takes-action-against-responsible-officers-in-ashok-vihar-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक विहार में इमारत गिरने का मामला, एक इंजीनियर की गई नौकरी, दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक विहार में इमारत गिरने का मामला, एक इंजीनियर की गई नौकरी, दो निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
ashok vihar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन पार्क में मकान गिरने के मामले में उत्तरी नगर निगम ने जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की है। निगम ने बृहस्पतिवार को एक अनुबंधित इंजीनियर को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, दो सरकारी इंजीनियरों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
केशवपुरम जोन के अशोक विहार फेज-3 क्षेत्र में कार्यरत सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता अभय जैन व राजेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जूनियर इंजीनियर कपिल यादव का अनुबंध खत्म कर दिया गया है। निगम के मुताबिक तीनों के खिलाफ जांच कमेटी गठित की जाएगी। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, हादसे के बाद मेयर आदेश गुप्ता ने निगम आयुक्त को तत्काल संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए थे।