फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD responsible for dust pollution in delhi said kailash gahlaot

धूल से प्रदूषण के लिए एमसीडी जिम्मेदार, डीडीए के खाली प्लॉट पर जलाया जाता है कूड़ा: गहलोत

Tue, 12 Nov 2019 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
MCD responsible for dust pollution in delhi said kailash gahlaot
कैलाश गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली सरकार ने राजधानी में धूल से होने वाले प्रदूषण की जिम्मेदारी एमसीडी पर डाल दी है। सरकार का कहना है कि दिल्ली की धूल भरी ज्यादातर सड़कें एमसीडी व खाली प्लॉट डीडीए के हैं। साथ ही आरोप लगाया कि दोनों निकाय प्रदूषण से निपटने पर गंभीर नहीं हैं। यहां तक कि बीते दिनों केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से बुलाई गई बैठक में एमसीडी व डीडीए के प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक, दिल्ली की धूल भरी अधिकतर सड़कें एमसीडी के अधीन हैं। वहीं, जिन प्लॉट पर कूड़ा फेंका जाता है या मलबा जलाया जाता है, वह डीडीए के अधीन हैं। दोनों निकाय प्रदूषण रोकने को लेकर संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने पंजाब व हरियाणा को लिखा पत्र
कैलाश गहलोत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की बैठक में पंजाब, हरियाणा, यूपी व राजस्थान के पर्यावरण मंत्री नहीं पहुंचे थे। वहीं, पंजाब व हरियाणा में बीते दो सालों में 63,000 व 46,000 मशीनें बांटी गई हैं। जबकि अकेले पंजाब में करीब 27 लाख किसान हैं। इससे साबित होता है कि दूसरी सरकारें इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश गहलोत के मुताबिक, उन्होंने दोनों सरकारों को पराली से होने वाले प्रदूषण से आगाह करते हुए पत्र लिखा है। इसमें गुजारिश की गई है कि दिल्लीवालों की जान की खातिर पराली जलाने पर रोक लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed