{"_id":"6527545ec86cc876270a1027","slug":"mcd-parking-will-be-cashless-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस होगी एमसीडी की पार्किंग: फास्टैग से कर सकेंगे भुगतान, दो पहिया वाहन चालक यूपीआई, क्यूआर कोड से दे सकेंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस होगी एमसीडी की पार्किंग: फास्टैग से कर सकेंगे भुगतान, दो पहिया वाहन चालक यूपीआई, क्यूआर कोड से दे सकेंग
Thu, 12 Oct 2023 07:35 AM IST
विजय पुंडीर
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:35 AM IST
सार
एमसीडी की पार्किंग को डिजिटल मोड में ले जाने से लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। लोग पार्किंग में अतिरिक्त भुगतान से बचेंगे। पहले चरण में बहुमंजिली व स्थलीय पार्किंग मिलाकर 22 पार्किंग से इसकी शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Unsplash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी की पार्किंग आने वाले दिनों में पूरी तरह कैशलेस हो जाएगी। चार व छह पहिया वाहनों के पार्किंग शुल्क का भुगतान फास्टैग से होगा, जबकि दो पहिया वाहनों के लिए यूपीआई, क्यूआर कोड व नेशनल मोबिलिटी कार्ड से पार्किंग शुल्क का भुगतान होगा।
विज्ञापन
एमसीडी की पार्किंग को डिजिटल मोड में ले जाने से लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। लोग पार्किंग में अतिरिक्त भुगतान से बचेंगे। पहले चरण में बहुमंजिली व स्थलीय पार्किंग मिलाकर 22 पार्किंग से इसकी शुरुआत हो रही है। निगम जल्द टेंडर जारी करने जा रहा है। फिर इसे लेकर पॉलिसी तैयार करेगा। इसके बाद पूरी दिल्ली में निगम की सभी पार्किंग को इसी तरह कैशलेस करने की योजना है। इससे पार्किंग में मानवीय हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म होगा। पार्किंग में पर्ची कटाने में लगने वाला समय बचेगा। ठेकेदार से पैसे के कम ज्यादा भुगतान को लेकर विवाद भी नहीं होगा।
विज्ञापन
कुल 400 पार्किंग : एमसीडी के पास मौजूदा समय ठेकेदारों के माध्यम से चलाई जा रही कुल 400 पार्किंग हैं। इनमें 18 बहुमंजिला पार्किंग और 382 स्थलीय पार्किंग शामिल है। इनमें रोज करीब 86353 वाहनों की पार्किंग की जाती है। पहले चरण में निगम ने इनमें से दो क्लस्टर में 11-11 पार्किंग को कैशलेस करने का फैसला लिया है। चार पहिया वाहनों पर फास्टैग लगा होगा, लेकिन दो पहिया वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा। इसके लिए यूपीआई, क्यूआर कोड व नेशनल मोबिलिटी कार्ड से भुगतान की सुविधा होगी।
विज्ञापन
इन 22 पार्किंग से हो रही शुरुआत
क्लस्टर-1
- एमसीडी प्लॉट रामदेव चौक नरेला
- प्लॉट नंबर 20 संत लोंगोवाल टावर राजेन्द्र प्लेस
- सपना सिनेमा ईस्ट ऑफ कैलाश
- द्वारका सेक्टर-11 पॉकेट-4
- द्वारका सेक्टर-11 पॉकेट-1 मार्केट
- मुनीरका (बहुमंजिला)
- द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो
- द्वारका सेक्टर-13 मेट्रो
- द्वारका सेक्टर-12 मार्केट
- द्वारका सेक्टर-4 मार्केट
- मल्टीलेवल कार पार्किंग सुभाष नगर
क्लस्टर-2
- कम्युनिटी सेंटर सब्जी मंडी गीता कॉलोनी
- पंचशील शॉपिंग कॉम्पलेक्स
- सीटीसी सुल्तानपुरी
- जगदंबा मार्केट-नंबर-1
- साउथ गणेश नगर चौक
- मंडावली मेट्रो स्टेशन
- जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर
- दिलशाद गार्डेन
- कब्रिस्तान
- कोंडली गांव, मयूर विहार फेज-3
- पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन